{"_id":"e10071364c3cf8ea887b747e84335580","slug":"election-results-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने बदल दिए बिहार के समीकरण, जदयू को लगा झटका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा ने बदल दिए बिहार के समीकरण, जदयू को लगा झटका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 May 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की 40 संसदीय सीटों के मिल रहे रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी बढ़त बनाए हुए है, जबकि सतारूढ़ जनता दल युनाइटेड (जदयू) के लिए रूझान काफी निराशा वाले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार की 40 सीटों में से किशनगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के असरारुल हक ने चुनाव जीत लिया है। सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार चुनाव हार गई हैं। छेदी पासवान ने मीरा कुमार को 61 हजार वोटों से पराजित किया।
विज्ञापन
पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं तो सारण से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी राबड़ी देवी भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी से पीछे चल रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मधेपुरा में जदयू के अध्यक्ष शरद यादव पीछे चल रहे हैं, जबकि बक्सर, जमुई और काराकाट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार आगे हैं।
वहीं भाजपा को मिल रही बढ़त को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बीजेपी बिहार में फिलहाल 26 सीटों पर आगे दिख रही है।
इसी तरह झारखंड में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। अब तक की मतगणना के मुताबिक बीजेपी कुल 14 में 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बाकी की दो सीटें कांग्रेस के हाथ में जाती दिख रही हैं।
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, लोकसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। हजारीबाग से यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा बीजेपी की और सीट बढ़ाते दिख रहे हैं।
वह निकटतम प्रतिद्वंदी सौरभ नारायण सिंह से आगे चल रहे हैं। लोहरदगा से कांग्रेस के रामेश्वर उरांव भाजपा के सुदर्शन भगत से आगे हैं। गोड्डा से फुरकान अंसारी (कांग्रेस), निशिकांत दूबे (भाजपा) से आगे चल रहे हैं।