फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Election on gaziabad loksabha seat

बड़े नामों के बीच दिलचस्प हुआ गाजियाबाद का मुकाबला

Sun, 16 Mar 2014 08:30 AM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
Election on gaziabad loksabha seat

पश्चिमी उत्तरप्रदेश में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली गाजियाबाद सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इस बार सभी प्रमुख राजनैतिक दलों ने बड़े नामों को गाजियाबाद से टिकट दिया है।

विज्ञापन


एनसीआर की नजर से गाजियाबाद की लोकसभा सीट महत्वपूर्ण मानी जाती है। पिछली बार इसी सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जीत दर्ज की थी। राजनाथ से पहले इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर सुरेंद्र प्रकाश गोयल सांसद थे।
विज्ञापन


इस बार भाजपा, कांग्रेस, आप, सपा और बसपा सभी पार्टियों ने अपने कद्दावर नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। आगे पढ़िए आने वाले दिनों में कौन कौन गाजियाबाद की जनता से वोट मांगता नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगे का दागी भाजपा की शान

Election on gaziabad loksabha seat
राजनाथ स‌िंह की सीट से इस बार भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी संगीत सोम को ट‌िकट देने की तैयारी कर रही है। संगीत सोम फ‌िलहाल मेरठ की सरधना व‌िधानसभा से व‌िधायक हैं।

मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान संगीत सोम पर भड़काऊ भाषण और सोशल मीड‌िया के जर‌िए दंगा भड़काने का आरोप है। इस मामले में सोम और भाजपा के दूसरे व‌िधायक जेल भी जा चुके हैं।

युवा प्रत्याशी संगीत सोम मुजफ्फरनगर प्रकरण के बाद से ही चर्चा में हैं और गाज‌ियाबाद से सटे अपने व‌िधानसभा क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। भाजपा के इस दांव से गाज‌ियाबाद सीट पर ध्रुव‌ीकरण की संभावनाएं बढ़ गईं हैं।

अब देखना द‌िलचस्प होगा ‌क‌ि राजनाथ के बाद सोम क्या गाज‌ियाबाद सीट पर भगवा परचम लहरा पाएंगे?

आप से लड़ेंगी शाज‌िया इल्मी

Election on gaziabad loksabha seat

रायबरेली से चुनाव लड़ने पर पार्टी आलाकमान से अपनी नाराजगी जाह‌िर कर चुकी शाज‌िया इल्मी गाज‌ियाबाद सीट पर चुनाव लड़ेंगी। इल्मी को खुश करने के ल‌िए आम आदमी पार्टी ने गाज‌ियाबाद लोकसभा से उन्हें ट‌िकट ‌द‌िया है। हालां‌क‌ि इल्मी ने द‌िल्ली से लोकसभा की ट‌िकट मांगी थी।

शाज‌िया इल्मी आम आदमी पार्टी का एक बड़ा चेहरा हैं और आरकेपुरम व‌िधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। हालांक‌ि उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा, इल्मी को भाजपा के व‌िधायक से करारी श‌िकस्त दी थी।

द‌िल्ली से नजदीक होने के कारण गाज‌ियाबाद में भी आम आदमी पार्टी का अच्छा खासा प्रभाव है और द‌िल्ली व‌िधानसभा के फैसले के बाद से ही बड़ी संख्या में आप समर्थक आलाकमान से ट‌िकट मांग रहे थे।

शहरी इलाके में आप की अच्छी पकड़ हो सकती है लेक‌िन गाज‌ियाबाद लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गांवों में उन्हें प्रचार के ल‌िए अच्छा खासा पसीना बहाना पड़ेगा। अब देखना होगा क‌ि क्या शाज‌िया भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे पाएंगी?

राजबब्बर लौटाएंगे कांग्रेस का पुराना दुर्ग!

Election on gaziabad loksabha seat

कांग्रेस ने गाज‌ियाबाद से अभ‌िनेता राजबब्बर को लोकसभा का ट‌िकट द‌िया है। प‌िछले लोकसभा चुनाव में बब्बर यूपी की ही फ‌िरोजाबाद से चुनाव जीतकर आए थे। बब्बर ने मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव की पत्नी ड‌िंपल यादव को फ‌िरोजाबाद सीट से हराया था।

इस बार कांग्रेस आलाकमान ने राज बब्बर की फ‌िरोजाबाद सीट से बदलकर गाज‌ियाबाद से मौका द‌िया है। सीट के ऐलान के बाद ही गाज‌ियाबाद में रोड शो की शुरूआत करते हुए राज बब्बर ने कहा क‌ि वो कांग्रेस की पुरानी सीट पर दोबारा जीत दर्ज करेंगे।

बसपा से मुकुल उपाध्याय जीतेंगे चुनाव

Election on gaziabad loksabha seat
बहुजन समाजवादी पार्टी की ओर से मुकुल उपाध्याय लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। मुकुल उपाध्याय उत्तर प्रदेश के कद्दावर बसपा नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई हैं।

बीते लंबे समय से मुकुल उपाध्याय लोकसभा चुनावों के ल‌िए क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं और ब्राह्मण दल‌ित की सोशल इंजीन‌ियर‌िंग पर जीतने का ख्वाब देख रहे हैं। क्षेत्र में बसपा की अच्छी पकड़ है और वह कड़ी टक्कर देने के ल‌िए तैयार हैं।

सपा से सुधन रावत संभालेंगे मोर्चा

Election on gaziabad loksabha seat

समाजवादी पार्टी ने अपने पुराने नेता सुधन रावत पर दांव अजमाया है। सुधन रावत सपा के ट‌िकट पर एमएलसी और मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं लेक‌िन दोनों बार उनकी हार हुई। हालांक‌ि वो गाज‌ियाबाद से सपा के ट‌िकट पर व‌िधायक रह चुके हैं।

लंबे समय से सुधन रावत समाजवादी पार्टी का चेहरा रहे हैं और क्षेत्र और पार्टी में अपनी पकड़ रखते हैं। देखना है क‌ि वह इन बड़े चेहरों के बीच कुछ कमाल कर पाते हैं क‌ि नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed