फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election in assam for 3 seats today

असम की 3, त्रिपुरा-सिक्किम की 1-1 सीट पर मतदान जारी

Sat, 12 Apr 2014 09:31 AM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, गुवाहाटी।
रीता तिवारी/अमर उजाला, गुवाहाटी। Updated Sat, 12 Apr 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
election in assam for 3 seats today

असम में शनिवार को लोकसभा चुनावों के दूसरे दौर में तीन सीटों के लिए मतदान हो रहा है। उसके साथ ही एक अन्य पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की बाकी बची एक सीट त्रिपुरा पूर्व के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


सिक्किम में भी लोकसभा की अकेली सीट के साथ ही विधानसभा की 32 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। यहां चर्चा के केंद्र में विधानसभा चुनाव ही हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिक्किम शायद पहला और अकेला राज्य है जहां पर्यावरण सबसे अहम चुनावी मुद्दे के तौर पर उभरा है।
विज्ञापन


असम में तीन में से दो सीटें-करीमगंज (सुरक्षित) और सिलचर बांग्लादेश से लगी हैं। स्वायत्त जिला नामक तीसरी सीट  कार्बी आंगलांग और दीमा हसाओ जिलों को मिला कर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिश्चतकालीन बंद के बीच होगा चुनाव

election in assam for 3 seats today

कार्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर्स नामक अलगाववादी संगठन ने संविधान की धारा 244 (ए) के तहत अलग स्वायत्त आदिवासी राज्य के दर्जे की मांग में आठ अप्रैल से ही इलाके में बेमियादी बंद आयोजित कर रखा है। वहां सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत कर दी गई है।

सुरक्षा बलों की 17 कंपनियां इलाके में तैनात हैं। उग्रवादियों की गतिविधियों की निगरानी के लिए कल से ही हेलीकॉप्टरों के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। राज्य की करीमगंज और सिलचर सीट पर कांग्रेस, भाजपा और आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के बीच सीधा मुकाबला है।

करीमगंज में कांग्रेस के निवर्तमान सांसद ललित मोहन शुल्वैद्य, भाजपा की कृष्णा दास और एआईयूडीएफ मैदान में हैं। सिलचर में भाजपा के निवर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कवींद्र पुरकायस्थ कड़े मुकाबले में फंसे हैं।

कांग्रेस और भाजपा के बीच है सीधी टक्कर

election in assam for 3 seats today

यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की पुत्री और कांग्रेस विधायक सुष्मिता देव और एआईयूडीएफ के कुतुबुद्दीन अहमद मजुमदार कवींद्र को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। स्वायत्त जिले में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है।

यहां चार बार सांसद रहे कांग्रेस के बीरेन सिंह इंग्ती और भाजपा के जयराम इंगलेंग मैदान में हैं। इन तीनों सीटों के लिए कुल 37 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरी ओर, त्रिपुरा पूर्व सीट पर अबकी मुकाबला बहुकोणीय रहा है। यह सीपीएम की पारंपरिक सीट रही है।

लेकिन पार्टी ने अबकी यहां अपना उम्मीदवार बदलते हुए राज्य के उद्योग मंत्री जितेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला यहां कांग्रेस के सचित्र देववर्मा से है। उनके अलावा भाजपा के परीक्षित वर्मा और तृणमूल कांग्रेस के भृगुराम रियांग भी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed