फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election commission direction on eletion

चुनावों में अब फर्जी वादे नहीं कर पाएंगे राजनीतिक दल!

Mon, 24 Feb 2014 09:27 AM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
election commission direction on eletion

लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल अब अनाप शनाप वादे नहीं कर पाएंगे। राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के समक्ष न केवल अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों और घोषणाओं के पीछे तर्क रखने होंगे, बल्कि उन्हें यह भी समझाना होगा कि इन्हें पूरा करने के लिए वित्तीय जरूरत कहां से पूरी करेंगे। चुनाव आयोग ने सभी दलों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग ने अपने दिशा निर्देश में दलों से कहा है कि मतदाताओं का विश्वास केवल उन वादों पर हासिल किया जाना चाहिए, जिन्हें पूरा करना संभव है। ऐसे वादे नहीं किए जाएं जो कि माहौल को प्रभावित करने के साथ मतदाताओं पर अनुचित प्रभाव डाले।
विज्ञापन

नहीं तो तलब क‌िए जाएंगे दल

election commission direction on eletion

आयोग के सूत्रों के अनुसार चुनाव घोषणा पत्र जारी होने के बाद अगर उसे किसी ने अतार्किक या मतदाताओं पर अनुचित प्रभाव डालने वाला बताया और इसकी शिकायत की, तो संबंधित दल को तलब किया जाएगा।

संबंधित राजनीतिक दल से पूछा जाएगा कि वह अपने संबंधित वादे को कैसे पूरा करेंगे। संबंधित दल को वादे का कारण ही नहीं बल्कि यह भी बताना होगा कि उस वादे को पूरा करने के लिए वह अपनी वित्तीय जरूरतों को कैसे हासिल करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे निर्देश

election commission direction on eletion

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल यह कह कर अनाप शनाप घोषणाओं पर रोक लगा दी थी कि ऐसे वादों और घोषणाओं से निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने की बुनियाद ही हिल जाती है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि भले ही ऐसी घोषणाओं और वादों को भ्रष्ट कार्यप्रणाली नहीं समझा जा सकता। लेकिन किसी भी तरह से मुफ्त उपहार बांटने से एक बड़े वर्ग पर प्रभाव तो पड़ता ही है।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी कार्यप्रणाली पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग को व्यक्तिगत तौर पर पहल करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed