{"_id":"d1dbb90ecd39e9a1314de991c6984922","slug":"election-commision-serves-notice-kejriwal-for-hate-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 11 May 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। उन्होंने अमेठी में कथित तौर आपत्तिजनक बयान दिया था कि अगर भाजपा या कांग्रेस को एक भी वोट मिलता है, तो यह भगवान और देश के साथ धोखा होगा।
विज्ञापन
प्रथम दृष्ट्या आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए आयोग ने उन्हें 13 मई की शाम तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है। इसके बाद ही चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा। भाजपा की शिकायत पर आयोग ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
गत 2 मई को केजरीवाल ने अमेठी में कहा था, ‘अगर अमेठी में कोई व्यक्ति कांग्रेस को वोट करता है, तो बुरा मत मानिए क्योंकि वह देश के साथ विश्वासघात कर रहा है।
विज्ञापन
क्या मैंने कुछ गलत कहा...क्या मैंने कुछ ज्यादा कहा....मैं एक बार फिर कहता हूं कि अगर एक भी वोट कांग्रेस या भाजपा को मिलता है, तो आप भगवान और देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।’ चुनाव आयोग को उनके बयान की सीडी भी मुहैया कराई गई है।