फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election campaign of celebrity candidate

सियासत ने छीन लिया सितारों के चेहरे का नूर

Sun, 06 Apr 2014 07:45 AM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
election campaign of celebrity candidate

लाइट, कैमरा तो यहां भी है, पर इस एक्शन में बड़े-बड़े सितारों के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है। घर हो या वेनिटी वैन...या स्टूडियो, सब जगह शानो-शौकत के बीच रहने वाले फिल्मी सितारे जब सियासत की हकीकत से रूबरू हुए तो फेशियल, योगा सब छूट गया।

विज्ञापन


अब तो दिन दौरों और रैलियों में पसीना बहाते और रात जीत की गणित बनाने में बीत रहा है।

बॉलीवुड स्टार हेमा मालिनी हों या नगमा, भोजपुरी सितारे मनोज तिवारी हों या रवि किशन पर्दे पर अपने लच्छेदार डायलॉग और खास अंदाज से हजारों लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर करने वाले ये नामचीन इन दिनों लोकतंत्र के सबसे बड़े एक्टर यानी वोटरों को रिझाने के लिए खाना-पानी तक भूल बैठे हैं।

विज्ञापन

रात 12 बजे के बाद हो रहा ‌नगमा का डिनर

election campaign of celebrity candidate

दक्षिण भारतीय व भोजपुरी फिल्मों की जानी पहचानी अभिनेत्री नगमा की सुबह अब जिम जाने के बजाय पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ शुरू होती है।

जल्दी डिनर करने वाली नगमा का डिनर आजकल रात बारह बजे के बाद ही हो रहा है। कड़ी धूप से अपनी त्वचा को बचाने के लिए नगमा सन क्रीम का इस्तेमाल करती हैं।

वहीं राज बब्बर अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में सुबह से देर रात तक पसीना बहा रहे हैं। लोकसभा चुनावों से पहले 12 रुपये में भरपेट थाली मिलने का बयान देने वाले राज बब्बर इन दिनों ड्राई फ्रूट्स रोल और पराठा कार में ही लेकर चलते हैं।

प्रत्याशी क्या बनीं, योगा ही भूल गईं गुल पनाग

election campaign of celebrity candidate

सुपर मॉडल गुल पनाग चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी क्या बनीं कि योगा ही भूल गईं। अक्सर धूप से बचने वाली गुल अब बेखौफ धूप में टहलती हैं। नाश्ता सड़क पर ही होता है। चुनाव प्रचार के दौरान उनका चाय बिस्कुट से गुजारा चल रहा है।

चंडीगढ़ से ही भाजपा प्रत्याशी किरण खेर पखवाड़े भर से अधिक समय से चंडीगढ़ की सड़कों पर धूल फांक रही हैं। हाई प्रोफाइल किरण को बिस्लरी पानी तक का मोहताज होना पड़ रहा है। शूटिंग के समय भी खाना समय पर ही खाने वाली खेर के खाने-पीने का कोई टाइम टेबल नहीं रह गया है।

विज्ञापन

गाड़ियों में ही उतर रही है थकान

election campaign of celebrity candidate

वहीं अमिताभ की तरह गबाना में ड्रेस डिजाइन करवाने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन जौनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

रात 11 बजे तक सो जाने वाले रवि की नींद इन दिनों चुनाव ने उड़ा रखी है। चुनाव प्रचार में मसरूफ रवि किशन के पास वक्त की इतनी कमी है कि वह ठीक से खा-पी नहीं पा रहे।
 

किशन की तरह ही लोकप्रिय भोजपुरी स्टार व गायक मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हैं। इन दिनों तीन घंटा से ज्यादा नहीं सो पा रहे हैं। प्रचार के दौरान अपनी थकान तिवारी इनोवा कार में ही मिटाते हैं।

भागमभाग के बावजूद योग नहीं भूलतीं हेमा

election campaign of celebrity candidate

ड्रीम गर्ल हेमा चुनावी भागमभाग के बावजूद योग करना नहीं भूलतीं। वह मुंबई में भी सुबह 6 बजे उठ जाती थीं और मथुरा में भी अलसुबह ही उठ जाती हैं।

दक्षिण भारतीय भोजन की दीवानी हेमा मालिनी को उत्तर भारतीय भोजन भी पसंद है लेकिन यदि दक्षिण भारतीय थाली है तो वह उसे प्राथमिकता देती हैं।

वे अक्सर अपनी गाड़ी में ही रहती हैं और धूप से बचाव के लिए शीशा बंद रखती हैं। लेकिन शाम को कार के शीशे खोलकर अभिवादन करती हैं।

ऐसा हुआ असर...पेड़ से वोट मांग बैठे

election campaign of celebrity candidate

भोजपुरी फिल्मों के हीरो मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हैं। चुनाव मैदान में उतरने के बाद अपनी मानसिक दशा पर उन्हें खुद हंसी आ जाती है।

उन्होंने हंसते हुए अपनी व्यथा बताई कि इन दिनों मतदाताओं के सामने हाथ जोड़ने की ऐसी आदत पड़ गई है कि कई बार अचानक पेड़ के आगे भी हाथ जोड़ बैठते हैं।

बाद में जब पता चलता है कि सामने कोई मतदाता या कार्यकर्ता नहीं, बल्कि पेड़ है तो अपने आप पर हंस पड़ते हैं और चुपचाप आगे बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed