फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   elder brother killed younger.

बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली से उड़ाया

Sun, 08 Feb 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 08 Feb 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
elder brother killed younger.

यूपी में बिलारी के फतेहपुर नत्था में सगे भाईयों के बीच मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई। कत्ल कर आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। दुखी बाप ने एक बेटे के कत्ल की तहरीर दूसरे बेटे के खिलाफ थाने में दे दी है।

विज्ञापन


बिलारी के गांव फतेहपुर नत्था में किसान श्यामवीर सिंह रहता है। काफी समय पहले उसने अपनी आवासीय जमीन चारों बेटों में बराबर बांट दी। सबसे बड़े बेटे रमेश, दूसरे नंबर के ऋषिपाल और चौथे नंबर के मुनेश ने अपने हिस्से में मकान बना लिया है। तीसरे नंबर के भाई विजयवीर अपने हिस्से में अभी तक नींव ही भरवा पाया है।
विज्ञापन


चारों भाईयों में एकमात्र विवाहित रमेश के बेटे सतेंद्र की शनिवार को शादी थी। शाम को बारात वापस गांव आ गई। इसी बीच गांव में बाहर की ओर बने मुनेश के घर से 15 मीटर दूर जंगल के रास्ते पर विजयवीर और मुनेश के बीच विवाद हो गया। विजयवीर अपने छोटे भाई 30 वर्षीय मुनेश के मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। अचानक विजयवीर ने मुनेश के सीने पर तमंचा सटा दिया और गोली चला दी। गोली मुनेश का सीना चीरते हुए पार निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुन रिश्तेदारों और ग्रामीणों को आता देख विजयवीर मौके से फरार हो गया। बेटे के हाथों दूसरे बेटे के कत्ल से दुखी श्यामवीर सिंह ने थाना बिलारी में विजयवीर के खिलाफ मुनेश के कत्ल की तहरीर दे दी। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।


पहले भी दोनों भाईयों के बीच होता रहा है झगड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि श्यामवीर सिंह के चारों बेटे खेतीबाड़ी करते हैं। तीसरे नंबर का बेटा विजयवीर नशे की लत के चलते मकान नहीं बना पाया है। उसके दोनों बड़े भाई और छोटा भाई मुनेश अपना मकान बना चुके हैं। विजयवीर अपने पिता के साथ ही रह रहा है। वह अपने छोटे भाई के मकान पर कब्जा करने की कोशिश में जुटा था। इसे लेकर दोनों भाईयों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed