फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Eizaz brother continued to update FB, writes Try to kill me

इजाज का भाई अब कर रहा है उसका फेसबुक अपडेट

Sun, 06 Dec 2015 10:05 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
Eizaz brother continued to update FB, writes Try to kill me

पाक जासूस इजाज के भारत में पकड़े जाने की सूचना इस्लामाबाद तक पहुंच चुकी है। मां और बहन से बात कर पाक जासूस रोया, लेकिन सोशल मीडिया पर उसके भाईयों का अपडेट जारी है। पाक जासूस के भाई फहद उर्फ किंग ने शनिवार को भी अपना फेसबुक एकाउंट अपडेट किया। जिसमें उसने लिखा कि ‘जस्ट ट्राई टू किल मी, बट यूज एनॉदर ट्रिक’।

विज्ञापन


27 नवंबर को इजाज की गिरफ्तारी के बाद 30 नवंबर को उसके बड़े भाई चौधरी इश्तहाफ का अपडेट है। इसके बाद से इश्तहाफ की तरफ से कोई अपडेट नहीं किया गया। वहीं, इजाज के सबसे छोटे भाई फहद उर्फ किंग का फेसबुक एकाउंट लगातार अपडेट हो रहा है। फोटो के अलावा स्टेटस भी अपडेट किया जा रहा है। शनिवार को भी फहद ने अपना फेसबुक एकाउंट अपडेट किया।
विज्ञापन


इश्तहाफ से लेकर फहद के अपडेट फेसबुक पर देखने को मिले, लेकिन एक भी अपडेट इजाज से जुड़ा नहीं मिला। भाईयों के फेसबुक एकाउंट पर इजाज के चंद फोटो ही मिले, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के कई फोटो फेसबुक एकाउंट पर मौजूद हैं। खुफिया एजेंसियां इस पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्दू दस्तावेजों से खुलेंगे कई राज

Eizaz brother continued to update FB, writes Try to kill me

इजाज का परिवार पूरी तरह से समृद्ध माना जा रहा है। पाक जासूस के भाईयों के फेसबुक एकाउंट पर पड़ी तस्वीरों को देखकर तो ऐसा ही लगता है। ब्रिटिश हाईकमीशन में जिस तरह से फहद ने पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार समेत कई अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाए। वहीं, पाक जासूस के घरेलू कार्यक्रम में नामी हस्तियों का शिरकत करना और बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होना भी उनके पारिवारिक संपर्कों को दर्शाता है।

मेरठ। पाक जासूस के पास से उर्दू में मिले दस्तावेजों से कई राज खुलने की उम्मीद है। शनिवार को यूपी इंटेलीजेंस के एक उर्दू अनुवादक को बुलाया गया। जिसने कई घंटे तक दस्तावेजों का हिंदी अनुवाद किया और उससे सामने आए तथ्यों पर खुफिया एजेंसियों ने इजाज से पूछताछ भी की।

खुफिया एजेंसियों की मानें तो पाक जासूस इजाज इंग्लिश और उर्दू में दक्ष था। उसने समय-समय पर जुटाए गए दस्तावेजों और सूचनाओं की जानकारी को उर्दू में लिखा था। ऐसे में यूपी एसटीएफ की तरफ से इंटेलीजेंस के एक अफसर को बुलाया गया, जिसने उर्दू के कई दस्तावेजों का अनुवाद हिंदी में किया। इससे कई अहम जानकारियां खुफिया एजेंसियों को मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed