फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Eight-year-old girl donates her savings to drought-hit farmers

किसानों की मदद के लिए 8 साल की बच्ची ने दान किए पैसे

Mon, 21 Sep 2015 08:58 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl donates her savings to drought-hit farmers

आपने कई बड़ी हस्तियों को सूखा पीड़ित किसानों की मदद करते हुए सुना होगा लेकिन क्या किसी छोटी बच्ची को उनकी मदद के लिए आगे आने की बात सुनी है। नहीं सुना होगा, लेकिन एक ऐसी भी लड़की है जिसने किसानों की मदद के लिए अपने पिगी बैंक (गुल्लक) के पैसों को दान कर दिया। आठ साल की इस लड़की का नाम है रसिका जोशी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली रसिका जोशी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीश से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने गुल्लक का पैसा दान किया। अपनी बेटी की इस दरियादिली के बारे में रसिका के पिता मनोज जोशी ने पीटीआई से कहा, 'रसिका बॉलीवुड अभिनेता के आमिर खान की बहुत बड़ी फैन है। उसने आमिर खान की मुख्यमंत्री के साथ एक तस्वीर देखी और उसने मुझसे पूछा की वे क्या कर रहे हैं। मैंने उसे बताया की सूखा पड़ने की वजह से जिन किसानों की फसल बर्बाद हो गई है उनकी मदद के लिए आमिर मुख्यमंत्री को चेक दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'फिर रसिका ने मुझसे पूछा कि अगर वो भी पैसे दान करती है तो क्या उसकी भी फोटो खींची जाएगी। मैंने उसे हां में जवाब दिया तो उसने अपने गुल्लक के पैसे सूखा पीड़ित किसानों को देने का फैसला कर लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गुल्लक के पैसे कर दिए दान

Eight-year-old girl donates her savings to drought-hit farmers

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं रसिका जोशी के इस सहयोग ने मेरे दिल को छू लिया। उसने अपने गुल्लक के पैसे किसानों की भलाई के लिए दान कर दिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की उसमें कितने पैसे थे।'

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश नहीं होने की वजह से किसानों की सारी फसलें खराब हो गई हैं। इतना ही नहीं कई जिलों में तो पीने के लिए पानी की भी कमी हो गई है। राज्य के औरंगाबाद, जालना, परभानी, हिंगोली और नांदेण जिलों में तो अच्छी बारिश हुई है लेकिन लातुर, उस्मानाबाद और बीड़ जिलों में सूखे की स्थिति बनी हुई है।

सूखा पीड़ित किसानों के लिए बॉलीवुड के कई सितारे और कई क्रिकेटरों ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed