{"_id":"bda75cc87cd51fd978a63da22f66d2a4","slug":"eight-policemen-suspend-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े उतारकर किया डांस, 8 पुलिसवाले सस्पेंड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कपड़े उतारकर किया डांस, 8 पुलिसवाले सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बहजोई (संभल)
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के संभल में एक बैंक्वेट हॉल में आधी रात को कपड़े उतारकर डांस करना कांस्टेबलों को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डांस करने, फूहड़ता तथा अनुशासनहीनता के आरोप में आठ कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सक्सेना ने गुरुवार की दोपहर पत्रकार वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि 15 नवंबर 2014 की रात करीब 12 बजे जनपद के विभिन्न प्रकोष्ठों में तैनात कुछ कांस्टेबिलों ने संभल स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आधे कपड़े उतारकर फूहड़ता भरा डांस किया था।
विज्ञापन
मामला उजागर होने पर गंभीरता से जांच-पड़ताल कराए जाने पर सामने आया कि आरोपी कांस्टेबलों में से किसी ने बैंक्वेट हॉल में जन्मदिन की पार्टी दी थी। इसमें कुछ और कांस्टेबल शामिल हुए थे। आधी रात में आधे कपड़े उतारकर डांस करना फूहड़ता और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि फिलहाल प्रथमदृष्टया जो तथ्य सामने आएं हैं उनके तहत आरोपी कांस्टेबलों के खिलाफ निलंबन के आदेश दिए गए हैं।
आरोपी कांस्टेबलों में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल, विवेक चौहान व सौरभ कुमार, गारद में तैनात हेमंत भाटी, गारद ट्रेजरी में तैनात सूरज तोमर, आर्म्स पुलिस में तैनात सचिन मलिक तथा एसओजी में तैनात संदीप कुमार, दीनदयाल तथा हितेष चौधरी शामिल हैं।