{"_id":"ff510eb093a87e50964075be082b4d3b","slug":"eid-celebrate-all-over-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में धूमधाम से मनी ईद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देशभर में धूमधाम से मनी ईद
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
देशभर में शुक्रवार को धूमधाम से ईद मनाई गई। रिमझिम फुहारों के बीच सैकड़ों लोगों ने ऐतिहासिक जामा मस्जिद, हजरत निजामुद्दीन समेत दिल्ली की अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
देश के अन्य हिस्सों में लोगों ने ईद के मौके पर रिश्तेदारों और दोस्तों को बधाई और तोहफे देकर अपनी खुशी का इजहार किया।
जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता व केंद्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला ने हजरतबल दरगाह में नमाज अदा कर राज्य के बाशिंदों को ईद की मुबारकबाद दी। हजरतबल दरगाह में 60 हजार लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
पुंछ में हुई हालिया घटना के मद्देनजर इस बार भारतीय और पाक सुरक्षा बलों ने ईद के मौके पर एक दूसरे को बधाई और मिठाईयां देने की परंपरा से दूरी बनाई रखी।
हालांकि जम्मू की आरएस पुरा टैक्स चैक पोस्ट और पंजाब के अटारी-वाघा चैकपोस्ट पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स ने आपस में मिठाइयां बांटी।