{"_id":"72d15e1cfd1e860781978f603d2e9ad1","slug":"ec-to-post-poll-results-on-facebook-twitter-in-real-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक-ट्विटर पर मिलेंगे चुनावी नतीजे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फेसबुक-ट्विटर पर मिलेंगे चुनावी नतीजे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Nov 2013 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटों की गिनती से जुड़ी जानकारी ज्यादा रफ्तार और दूर तक फैलाने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग पहली बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी काउंटिंग और आखिरी नतीजे फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने के प्रयास में जुटा है।
ये नतीजे सोशल मीडिया फ्रेंडली अंदाज में डाले जाएंगे, जिससे इंटरनेट यूजर को इस बात की जानकारी रखने में आसानी होगी कि किसी खास राज्य या विधानसभा क्षेत्र में कौन सी पार्टी या उम्मीदवार आगे चल रहा है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा, "हम इस बात पर गौर कर रहे हैं कि यह जानकारी किस तरह पेश की जाए कि इंटरनेट से जुड़े लोगों को पढ़ने और समझने में आसानी हो।"
विज्ञापन
चुनाव आयोग का एक फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल भी है, लेकिन इससे पहले चुनावी नतीजे दिखाने के लिए इन्हें कभी इस्तेमाल नहीं किया गया।
एचटी की खबर के मुताबिक आयोग के फेसबुक पेज के पास फिलहाल 130 लाइक और ट्विटर हैंडल के 120 फोलोअर्स हैं। यह दूसरी सरकारी संस्थाओं की तुलना में बेहद कम है।
इसकी मुख्य वजह यह है कि चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जो जानकारी उपलब्ध है, वह नियमित रूप से अपडेट नहीं की जाती।