फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ec sends special observer for varanasi

चुनाव आयोग पहली बार कर रहा ये काम

Sun, 11 May 2014 08:59 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
ec sends special observer for varanasi

मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश पर वाराणसी के जिलाधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी प्रांजल यादव के खिलाफ भाजपा की शिकायतों की दुबारा जांच होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को यह जांच करने को कहा गया है। लखनऊ से रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग इस मामले में आगे की कार्रवाई तय करेगा।

इसी के साथ आयोग ने अतिसंवेदनशील वाराणसी लोकसभा सीट पर तमिलनाडु के सीईओ टी प्रवीण कुमार को विशेष पर्यवेक्षक बनाकर भेजने का फैसला किया है।

भाजपा-चुनाव आयोग आमने सामने

ec sends special observer for varanasi

मोदी की चुनावी सभा के लिए अनुमति नहीं मिलने के बाद भाजपा ने वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी पर पक्षपात पूर्ण फैसले लेने के गंभीर आरोप तथा उन्हें तत्काल स्थानांतरित किए जाने की मांग की थी।

इसी मुद्दे पर भाजपा ने वाराणसी से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किया था। चुनाव आयोग पर भी मोदी व भाजपा ने पक्षपात का आरोप लगाया। लेकिन आयोग ने यादव के फैसले को सही मानते हुए उनका तबादला करने से मना कर दिया।

आयोग ने अब फिर से भाजपा के आरोपों की जांच उत्तर प्रदेश के सीईओ उमेश सिन्हा से करने को कहा है। सीईओ की रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग इस मामले में कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी इतिहास में पहली बार ऐसा फैसला

ec sends special observer for varanasi

चुनाव आयोग ने हाई प्रोफाइल वाराणसी सीट पर तमिलनाडु के सीईओ टी प्रवीण कुमार को विशेष पर्यवेक्षक तैनात करने का फैसला लिया है।

चुनावी इतिहास में पहली बार किसी राज्य में दूसरे राज्य के सीईओ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया जा रहा है। आयोग वाराणसी को लेकर हुए भाजपा के हंगामे के बाद आगे किसी तरह के विवाद पर विराम लगाने के लिए अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed