फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   EC issues notice to Amit Shah over 'vote for revenge' remark

बयान पर बवालः चुनाव आयोग ने कसा अमित शाह पर शिकंजा

Mon, 07 Apr 2014 08:44 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
EC issues notice to Amit Shah over 'vote for revenge' remark

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खास अमित शाह को चुनाव आयोग ने मुजफ्फरनगर में बदला लेने संबंधी उनके बयान को लेकर अपने घेरे में ले लिया है।

विज्ञापन


आयोग ने शाह के बयान को प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी कर 9 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

यूपी पुलिस शाह के खिलाफ दो एफआईआर पहले ही दर्ज कर चुकी है और अब चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया है। कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद भी भाजपा महासचिव को गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने गिरफ्तारी न होने पर उठाए सवाल

EC issues notice to Amit Shah over 'vote for revenge' remark

चुनाव आयोग ने तीन अप्रैल को बिजनौर, शामली तथा चार अप्रैल को मुजफ्फरनगर में अमित शाह के बयान वाले वीडियो की जांच की है। आयोग ने बयानों को प्रथम दृष्टया आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

इसके चलते उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं इस मामले में अमित शाह के साथ यूपी की सपा सरकार को घेरते हुए दिग्विजय सिंह ने सपा और भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के सहारनपुर के प्रत्याशी इमरान मसूद ने भड़काऊ भाषण दिया तो मुकदमा दर्ज होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अमित शाह के खिलाफ दो-दो मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed