फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   earthquake in north india

भूकंप से फिर कांपा उत्तर भारत, दो की मौत

Wed, 01 May 2013 07:33 PM IST
श्रीनगर/नई दिल्ली/एजेंसी
श्रीनगर/नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 01 May 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
earthquake in north india

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


दोपहर 12:27 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर में भद्रवाह था।

जम्मू के दो जिलों किश्तवाड़ और डोडा में दो लोगों की मौत हो गई और 32 छात्र समेत 69 लोग घायल हुए हैं। इन दोनों जिलों में स्कूल, अस्पताल और घरों को मिलाकर करीब 400 इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

जम्मू कश्मीर में 10-15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का कंपन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी रहा। हिमाचल के चंबा में कुछ घरों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


हिमाचल के कई हिस्सों में भूकंप का झटका करीब 30 सेकेंड तक रहा। पिछले 15 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है, जब दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके पहले 24 अप्रैल को 5.7 और 16 अप्रैल को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed