फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   earlier marriage certificate not enough to nullify

मौजूदा विवाह पिछली शादी के प्रमाण पत्र से अमान्य नहीं

Wed, 19 Dec 2012 12:35 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 19 Dec 2012 12:35 AM IST
विज्ञापन
earlier marriage certificate not enough to nullify

मौजूदा वैवाहिक संबंधों को अमान्य घोषित करने के लिए पिछले कथित विवाह का प्रमाण पत्र उस समय तक पर्याप्त आधार नहीं है, जब तक इस संबंध में आदेश पारित न हो जाए।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम और न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की खंडपीठ ने कहा कि विवाह अमान्य घोषित करने संबंधी डिक्री पारित होने तक अदालत यही मानकर कार्यवाही करेगी कि संबंधित पक्षों के बीच शादी जैसा रिश्ता है लेकिन विवाह की प्रकृति का नहीं है।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट सहित किसी भी अदालत के लिए वैवाहिक हैसियत के बारे में पूरी तरह से और प्रभावी फैसले के लिए अपीलकर्ता की ओर से पहले विवाह के दावे के समर्थन में विशेष विवाह कानून, 1954 की धारा 13 के तहत जारी विवाह प्रमाण पत्र पेश करना ही काफी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ एक महिला की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने पति की ओर से पेश किए गए पहले विवाह के प्रमाण पत्र के आधार पर महिला के विवाह को अमान्य घोषित कर दिया था।

यह महिला अपने पति से गुजारा भत्ता चाहती है और इसी को लेकर दंपति के बीच मुकदमा चल रहा है। निचली अदालत ने इस महिला को दो हजार रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था जिसे उसके पति ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस याचिका के लंबित होने के दौरान ही उसने पहले कथित विवाह के आधार पर निचली अदालत का आदेश वापस लेने का अनुरोध किया था।


निचली अदालत ने जब उसे कोई राहत देने से इन्कार कर दिया तो इस व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल, 2010 को इस दंपति के विवाह को अमान्य घोषित कर दिया था जिसके बाद महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। गौरतलब है कि सर्वोच्च अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को निरस्त करते हुए कहा कि महिला के पक्ष में गुजारा भत्ते के आदेश में अदालत का हस्तक्षेप न्यायोचित नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed