फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dying man lying outside the hospital, but health minister ignored

सड़क पर तड़पता रहा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बेपरवाह

Fri, 06 Feb 2015 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Feb 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Dying man lying outside the hospital, but health minister ignored

तेलांगना में स्वाइन फ्लू से निपटने के स्वास्थ्य उपायों का जायजा लेने निकले स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मण रेड्डी ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन


हैरानी भरी बात यह है कि मंत्री जी के दौरे के दौरान एक मरीज अस्पताल के बाहर सड़क पर तड़पता रहा मगर उस पर मंत्री जी की नजर तक नहीं पड़ी। गौरतलब है कि इन दिनों भारत का 29वां राज्य तेलांगना स्वाइन फ्लू की चपेट में है।
विज्ञापन


लक्ष्मण रेड्डी का बतौर स्वास्थ्य मंत्री यह पहला ही दिन था और वो अपने तमाम अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले, लेकिन उन्हें अस्पताल के ठीक बाहर सड़क पर लेटा एक मरीज नजर तक नहीं आया। रेड्डी और उनके तमाम अधिकारियों ने उस मरीज को पूरी तरह से नजरअंदाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


(साभार: मेल ऑनलाइन)

मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं मंत्री

Dying man lying outside the hospital, but health minister ignored

हैदराबाद शहर के ओस्मानिया जरनल अस्पताल के दौरे पर निकले रेड्डी ने अस्पताल में मरीजों के लिए उपयोग में लाई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और उन सेवाओं में किए जाने वाले सुधारों पर अपने आला-अधिकारियों गंभीरता से बात की।

अस्पताल के ठीक बाहर लेटे एक तड़पड़े हुए मरीज को पूरी तरह से नजरअंदाज करने के कारण स्वास्थ्य मंत्री को अब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब मंत्री जी भी इस मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री से स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे रेड्डी

Dying man lying outside the hospital, but health minister ignored

लक्ष्मण रेड्डी के पास पहले ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा था, लेकिन जल्द ही उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय भेज दिया गया। हालांकि बतौर स्वास्थ्य मंत्री वो राज्य में स्वाइन फ्लू की महामारी से निपटने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हैदराबाद में स्वाइन फ्लू के चलते अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों मरीजों के इसकी चपेट में आने की भी खबर है, इस बीमारी की चपेट में आने में पांच बच्चे भी शामिल हैं।

मंत्री जी बोले सफाई पर ध्यान दें अस्पताल

Dying man lying outside the hospital, but health minister ignored

राज्य में स्वाइन फ्लू के मरीजों को अच्छे से उपचार देने और अन्य लोगों को इस बीमारी की चपेट में आने से रोकने के चलते ऐसे मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग कमरों और बेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इन नए अस्पतालों में नीलोफर, फीवर और उस्मानिया जरनल अस्पताल शामिल हैं। उस्मानिया में खुद स्वास्थ्य मंत्री जी ने दौरा किया था। अपने दौरे के दौरान मंत्री जी ने अस्पताल कर्मचारियों से कहा कि सफाई पर ज्यादा जोर दिया जाए। आपको बता दें कि मंत्री जी ने मौजूदा अस्पतालों में मुर्दाघरों और शौचालयों को और आधुनिक बनाए जाने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed