IAS दुर्गा शक्ति नागपाल के पति सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
अभिषेक के ऊपर एक टीचर के साथ अभद्र बर्ताव करने का आरोप है। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल उस वक्त बहुत चर्चाओं में आ गई थीं जब उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोला था।
अभिषेक सिंह फिलहाल मथुरा के महावन क्षेत्र के एसडीएम के तौर पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने रात नौ बजे एक शिक्षक को अपने कार्यालय पर बुलाया और कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई।
दुर्गा के पति पर आरोप: ये है पूरा मामला
बीएलओ संबंधी कार्य में देरी पर प्रशिक्षु आईएएस और एसडीएम महावन अभिषेक सिंह के कार्यालय में एक गुरुजी को कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी पड़ गई। जुगसना के सहायक अध्यापक के साथ हुए इस अभद्र बर्ताव पर शिक्षक संघ शुक्रवार को डीएम बी. चंद्रकला से मिला और कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर निर्वाचन संबंधी कार्य के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
बलदेव विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुगसना के सहायक अध्यापक फौरन सिंह बीएलओ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीएलओ संबंधी कार्य के लिए उन्हें आठ अक्तूबर की रात नौ बजे एसडीएम महावन ने तहसील कार्यालय में बुलवा लिया और कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने को कहा। न लगाने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। करीब 55 वर्षीय शिक्षक ने रोते हुए बेटे की मौजूदगी में उठक-बैठक लगाए।
पीड़ित के साथ उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रावतने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। शिक्षक ने डीएम को अपनी व्यथा सुनाई। शिक्षक नेताओं ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई न होने पर निर्वाचन संबंधी कार्य के बहिष्कार का ऐलान किया था।