फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   due to insects Beauty Of Taj going bad, ASI concerned

ताजमहल पर पीछे से आ रहे कीट पतंगे, खूबसूरती को खतरा

Tue, 20 Oct 2015 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Oct 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
due to insects Beauty Of  Taj going bad, ASI concerned

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के पीले पड़ते रंग और उसके पीछे बह रही नदी यमुना के सूखने के कारण ताजमहल की नींव कमजोर होने की खबरों के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के साइंस डिपार्टमेंट ने नई चिंता की ओर ध्यान दिलाया है।

विज्ञापन


एएसआई ने ताजमहल के पीछे तेज रोशनी की व्यवस्था पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इसकी वजह से कीट पतंगे ताज की ओर आते हैं और फिर सफेद संगमरमर पर हरे और काले रंग के धब्बे छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि ताज के पिछले हिस्से में सुरक्षा कारणों से तेज रोशनी की व्यवस्था की है लेकिन एएसआई का कहना है कि इसकी वजह से कीट-पतंगे चले आते हैं जो ताज की सफेदी के लिए खतरा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिए गए हैं नमूने

due to insects Beauty Of  Taj going bad, ASI concerned

एएसआई ने इस संबध में जहां मुख्यालय को पत्र लिखा है वहीं सीआईएसएफ से जल्द ही तेज रोशनी को बंद करने के लिए भी कहा है।

इस संबंध में एएसआई के अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी का लेप लगाकर इमारत के रंग को सही करने के इंतजाम किए जा रहे हैं लेकिन तेज रोशनी की वजह से आने वाले कीट-पतंगे सब बेकार कर रहे हैं।

एएसआई के साइंस डिपार्टमेंट के अधिकारी एम.के भटनागर के मुताबिक 'तेज रोशनी के कारण बड़ी संख्या में कीट पतंगे ताज की ओर आ रहे हैं। रात के समय सफेद रंग उन्हें प्रायः आकर्षित करता है और वे जहां भी बैठते हैं उसके पीछे हरे और काले धब्बे छोड़ जाते हैं।' एएसआई ने कीट पतंगों द्वारा छोड़े गए धब्बों का अध्ययन करने के लिए उनके नमूने भी लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed