{"_id":"3d57899ec37b587096aa0820dee6d051","slug":"due-to-crop-damage-50-farmer-commit-suicide-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बरबाद होने से 50 किसानों की गई जान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फसल बरबाद होने से 50 किसानों की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 08 May 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से राजस्थान में किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अब तक 50 से ज्यादा किसानों की सदमें व आत्महत्या के कारण मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
किसानों की आत्महत्याओं को कांग्रेस राजस्थान में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। राजस्थान के जोधपुर जिले में एक किसान ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि फसल नुकसान के बाद से ही किसान परेशान चल रहा था। प्रदेश के अधिकांश जिलों में फसल खराब हुई हैं। विपक्ष का आरोप है कि इन्हें भी सरकार दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार को किसानों को लेकर संवेदनहीन होने के आरोप लगाए हैं।
राजस्थान सरकार की ओर से केंद्र से किसानों के मुआवजे के लिए मांगी गई 11 हजार करोड़ रुपये की सहायता पर केंद्र सरकार ने महीने भर में भी कुछ नहीं किया है और कांग्रेस इस मामले को अब जोर शोर से जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है।