फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   drdo says it has capability to produce vvip choppers

डीआरडीओ भी बना सकता है वीवीआईपी हेलीकॉप्टर

Wed, 20 Feb 2013 08:33 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 20 Feb 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
drdo says it has capability to produce vvip choppers

अगस्ता वेस्टलैंड से 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद करार को रद्द किए जाने की संभावनाओं के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बुधवार को कहा कि उसके पास ऐसे हेलीकॉप्टरों के निर्माण की क्षमता है। हालांकि उन्होंने यह कहा कि कि स्वदेश में हर किसी चीज का उत्पादन करना पूरी तरह से अव्यवहारिक है।

विज्ञापन


डीआरडीओ प्रमुख वीके सारस्वत ने दावा किया कि हम किसी भी प्रणाली के निर्माण करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम लाइट कॉम्पैक्ट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) का निर्माण पहले से ही कर रहे हैं। इसके अलावा हमने अपने खुद के एयरक्राफ्ट का भी निर्माण किया है। किसी भी उन्नत प्रौद्योगिकी प्रणाली के निर्माण की योग्यता और क्षमता की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


सारस्वत से यहां एक सेमिनार से इतर सवाल पूछा गया कि क्या डीआरडीओ अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू-101 की तरह वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों का निर्माण कर सकता है, तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम ऐसे हेलीकॉप्टरों का निर्माण कर सकते हैं। वीवीआईपी लोगों के लिए अगस्ता वेस्टलैंड से 3600 करोड़ के हेलीकॉप्टर खरीद संबंधी डील में कथित तौर पर रिश्वत लिए जाने के मामले के बीच डीआरडीओ प्रमुख का यह बयान खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारस्वत ने कहा कि देश में सुई से लेकर एक एयरक्राफ्ट का निर्माण करने की क्षमता है लेकिन इससे उत्पाद के लागत मूल्य में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई वस्तु 20 की संख्या में चाहिए और उसका निर्माण करने के लिए एक हजार करोड़ का उपक्रम लगाना पड़ रहा है, तो मैं समझता हूं यह बिल्कुल व्यर्थ है। इसलिए वैश्विक आर्थिक व्यवस्था के दौर में यह कहना कि जरूरत की हर चीज का निर्माण देश में किया जाए, बिल्कुल गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed