{"_id":"7cc4e4d2ca52f1acf36caacb4955933a","slug":"dravid-cbi-legalising-betting-reduce-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाजी को कानूनी दर्जा देने के हक में द्रविड़ और CBI","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सट्टेबाजी को कानूनी दर्जा देने के हक में द्रविड़ और CBI
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Nov 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में 66,000 करोड़ रुपए की सट्टेबाजी के अनुमानों के बीच सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का कहना है कि इसे कानूनी जामा पहनाने में कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
साथ ही जेंटलमैन गेम के 'मिस्टर क्लीन' रहे राहुल द्रविड़ का कहना है कि अगर सट्टेबाजी को कानूनी बनाए जाने से देश में खेलों में भ्रष्टाचार रुक सकता है, तो इस बारे में कदम बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के सम्मेलन में एक सवाल पर सिन्हा ने कहा कि यदि राज्यों में लॉटरी, पर्यटन स्थलों पर जुआ घर, काले धन के बारे में स्वैच्छिक जानकारी देने के लिए सरकारी योजनाएं हो सकती हैं, तो सट्टेबाजी को कानूनी जामा पहनाने से क्या नुकसान होने वाला है।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि इन सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न एजेंसियां हैं, फिर भी इन्हें कानूनी छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी चीज पर प्रतिबंध की मांग करना आसान है, लेकिन उसे लागू करना बहुत मुश्किल है।
जब राहुल द्रविड़ से यह सवाल किया गया कि क्या वह भी इसके पक्ष में हैं, तो उन्होंने कहा, "अगर इससे भ्रष्टाचार कम करने में मदद मिलती है, तो मैं इसके पक्ष में हूं।"
भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके द्रविड़ ने कहा, "भारतीय खेलों में ईमानदारी से जुड़े मामले हैं, जिन पर तुरंत कानूनी दखल देने की जरूरत है। इनमें उम्र से जुड़ा फर्जीवाड़ा, जानबूझकर कमतर प्रदर्शन करना, डोपिंग और सट्टेबाजी में खिलाड़ियों का शामिल होना हैं।"