फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dopt orders for central government employees

बाबुओं की शामत, 'कामचोरों' की छुट्टी करेगी मोदी सरकार

Thu, 17 Sep 2015 04:27 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
dopt orders for central government employees

मोदी सरकार कामचोर अधिकारियों की छुट्टी करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाती दिख रही है।

विज्ञापन


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के नए आदेश के मुताबिक 50 साल की उम्र या 30 साल का कार्यकाल, इनमें से जो भी पहले आए, पूरा कर चुके सरकारी अधिकारियों और बाबुओं के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। जिनकी समीक्षा नाकारात्मक पाई जाएगी, उन्हें तीन महीने की नोटिस देकर सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा।

डीओपीटी के परिपत्र में कहा गया है कि जब कि किसी कर्मचारी की सेवा उपयोगी नहीं पाई जाएगी, उसे लोकहितों को ध्यान में रखकर अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सत्ता में आने के बाद से ही मोदी सरकार नौकरशाही के कामकाज को चाकचौबंद करने के लिए कदम उठाती रही है।

विज्ञापन

बाबुओं के पूरे कार्यकाल होगी समीक्षा

dopt orders for central government employees

नौकरशाही के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए ऑल इंडिया सर्विस (कंडक्‍ट) रूल, 1968 में भी बदलाव किया जा चुका है, जिसमें 19 बिंदुओं के ‌दिशा ‌निर्देश शामिल ‌किए गए। नए दिशा निर्देशों के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को 'राजनीतिक तटस्‍थता' रखना होगी और उन्हें 'केवल और केवल लोकहित में' ही फैसलें लेने होंगे।

डीओपीटी के नए आदेश में सरकारी कर्मचारियों के कामकाज की तिमाही समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार के अधीन लगभग 45 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

ग्रुप ए के अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा के लिए विभाग के सचिव की अध्‍यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। डीओपीटी के निर्देशों के अनुसार समीक्षा के लिए किसी भी कर्मचारी के पूरे कार्यकाल के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed