फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   doors were shut where people are afraid of vampires.

जहां पिशाचों के डर से दरवाजे बंद करते थे लोग

Sat, 06 Dec 2014 09:01 AM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
doors were shut where people are afraid of vampires.

17वीं और 18वीं शताब्दी के पोलैंड में लोग पिशाचों से इस कदर डरा करते थे कि अपने घर के दरवाजे बंद कर लेते थे।

विज्ञापन


यही नहीं कुछ लाशों की गर्दन में हंसिया या फिर जबड़ों में पत्थर रखकर दफनाया जाता था। ऐसा इसलिए किया जाता था ताकी ये लाशें कब्र से बाहर निकलकर लोगों पर हमले न करें।

विज्ञान पर भरोसा करने वाले यूरोप के इस देश में यह मान्यता काफी मजबूत थी। लिखित दस्तावेजों के मुताबिक, ये मौतें इसलिए भी अशुभ मानी जाती थीं, क्योंकि मरने वाले अप्रवासी हुआ करते थे। हालांकि नया अध्ययन इस तर्क को खारिज करता है।
विज्ञापन

शोध में हुए कई नए खुलासे

doors were shut where people are afraid of vampires.

शोधकर्ताओं ने उत्तर पूर्व पोलैंड में ऐसी ही छह पिशाच कब्रों की खुदाई की। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब इन्हें दफनाया गया तो इस तरह की मान्यता थी कि वह किसी को काटकर न खाएं इस लिए उनके मुंह में पत्थर भरा जाता था।

वैज्ञानिकों ने ऐसी लाशों की तुलाता उन मांसभक्षी जानवरों से की जो स्थानीय जानवरों को मारकर खा जाया करते थे। इससे पता चलता था कि पिशाच बाहरी इलाकों से नहीं आते थे।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, ये कालरा से मरने वाले शुरुआती लोग रहे होंगे और इसके चलते बहुत से लोगों की मौत हो गई होगी। जबकि लोग मानते थे कि ये मरे लोग वापस आएंगे और लोगों को खाएंगे, जिससे उनकी भी मौत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed