फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   doordarshan anchor used separatists language

एंकर ने फिर की गलती, दूरदर्शन ने हटाया

Tue, 23 Sep 2014 03:59 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
doordarshan anchor used separatists language

एंकर की गलती के कारण दूरदर्शन एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में चैनल की एक एंकर को चीनी राष्ट्रपति का नाम गलत पढ़ने के कारण नौकरी से हटा दिया गया था।

विज्ञापन


ताजा मामले में दूरदर्शन के एक एंकर से कश्मीर के शहर अनंतनाग को इस्लामाबाद और हिमालय की पहाड़ी 'शंकराचार्य हिल' को 'कोह-ए-सुलमान' कहने कारण समाचार पढ़ने का काम छीन लिया गया। एंकर ने ये गलतियां जम्मू-कश्मीर में आई हाल की बाढ़ की खबरों को पढ़ते हुए की थी।
विज्ञापन


एंकर ने लगातार दो दिनों तक ये गलतियां की, लेकिन प्रसारण में लगे अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने उस पर ध्यान भी नहीं दिया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी नहीं था

doordarshan anchor used separatists language

दरअसल अनंतनाग के लिए 'इस्लामाबाद' और 'शंकराचार्य‌ हिल' के लिए 'कोह-ए-सुलेमान' का कश्मीरी अलगाववादी करते हैं, जबकि भारत सरकार ने उन नामों को मान्यता नहीं दी है।

एंकर जिस कार्यक्रम की एंकरिंग कर रहा था, उसका सीधा प्रसारण भी नहीं किया जा रहा था। अन्य प्रसारणकर्मियों की लापरवाही के कारण गलती का सिलसिला दो दिन तक चला।

सोशल मीडिया में मामले की चर्चा होने और दफ्तर में फोन आने के बाद दूरदर्शन का गलती की ओर ध्यान गया, जिसके बाद एंकर को तत्काल समाचार पढ़ने के काम से हटाकर एसाइनमेंट के काम पर लगा दिया गया।

पढ़िए, तब क्या बोल गया था वह एंकर

doordarshan anchor used separatists language

दूरदर्शन की डायरेक्टर अर्चना दत्‍ता ने एंकर को हटाए जाने की पुष्टि की, हालांक‌ि मामले में अतिरिक्त जानकारी देने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, एंकर ने अपनी र‌िपोर्ट में कहा था, 'नाराज नागरिक इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं।' इस्लामाबाद को प्रयोग अनंतनाग के लिए किया गया था।

रिपोर्ट के प्रसारित होने के बाद दूरदर्शन के जम्‍मू और दिल्ली केंद्रों पर कई फोन और मैसेज आए। दूरदर्शन के सूत्रों ने बताया के लोगों ने अलगाववादियों की भाषा प्रयोग किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई।

दूरदर्शन के एक अधिकारी ने बताया, 'ऐसी भाषा का इस्तेमाल अलगाववादी करते हैं, और सरकारी चैनल पर ऐसी भाषा का बोले जाने के कारण मामला अधिक संवेदनशील हो गया। कुछ लोगों ने ये भी समझ लिया कि सरकार, अलगाववादियों के तुष्टिकरण के लिए ऐसा कर रही है।' सोशल मीडिया में मामले पर तल्‍ख प्रतिक्रियाएं आईं।

विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति के नाम में भी की थी गलती

doordarshan anchor used separatists language

इससे पहले दूरदर्शन ने अपनी उस न्यूज एंकर को हटा भी दिया था, जिसने भारत के दौरे पर आए चीन के राष्ट्रपति का नाम शी जिनपिंग की जगह 'एलेवन' जिनपिंग पढ़ दिया था।

दूरदर्शन की महानिदेशक अर्चना दत्ता ने बताया था कि एंकर का नाम अस्थायी समाचार वाचकों क सूची में शामिल था, लेकिन नई सूची से उस हटा दिया गया।

एंकर ने जब वो गलती की थी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दौरे पर थे। अंग्रेजी में शब्द शी, एक्सआई (Xi) लिखा जाता है। रोमन में ये 'एलेवन' यानी ग्यारह होता है। ऐसे में एंकर ने खबर पढ़ते वक्त शी जिनपिंग का नाम 'एलेवन' जिनपिंग पढ़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed