कुतिया ने दिया बिल्ली के बच्चों को जन्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सफीदों के गांव मुआना में कुतिया द्वारा तीन बिल्ली के बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। कुतिया द्वारा बिल्ली के बच्चों को जन्म देने की सूचना पाकर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी हासिल की।
पशु चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने के बाद भी इस बारे में कुछ कहा जा सकता है कि बच्चे कुतिया के हैं या फिर किसी और के। हालांकि इससे पहले इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव रामधारी जांगड़ा के मकान में 11 जुलाई को एक कुतिया ने सबसे पहले दो बिल्ली के बच्चों को जन्म दिया और उसके बाद तीन कुत्ते के बच्चों को जन्म दिया। अगले दिन यानी कि 12 जुलाई को फिर से एक बिल्ली के बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि बिल्ली के तीनों बच्चे अपनी मां का दूध नहीं पी रहे हैं। उनकी देखरेख में लगे गांव के युवा निप्पल से उन्हें दूध पिला रहे हैं।
बच्चों का होगा डीएनए टेस्ट
कुतिया द्वारा बिल्ली के बच्चों को जन्म देने की सूचना पाकर ग्रामीण तथा आसपास के गांव के लोग उनको देखने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि पशु चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि यह होना संभव नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी ग्रामीण इन बिल्ली के बच्चों को कुतिया से दूर छोड़ देते हैं तो कुतिया इन बच्चों को फिर से उठाकर अपने पास ले जाती है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग के एसडीओ रवींद्र सिंह को दी। जिसके बाद एसडीओ ने इस मामले की जानकारी लेने के लिए पशु चिकित्सक डॉ. सुशील रोहिल्ला को गांव में भेजा और बच्चों की जांच की। उन्होंने बताया कि बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। उसके बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा ऐसा भी हो सकता है।
गांव के कुछ लोगों का मानना है कि हो सकता है कि कुतिया के बच्चों के जन्म के समय पास ही किसी बिल्ली ने बच्चों को जन्म दिया हो और वह रेंगते हुए कुतिया के पास आ गये हों। सभी लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और कुतिया और बिल्ली के बच्चों के डीएनए टेस्ट के बाद ही वह इसके बारे में कुछ कह सकेंगे।