फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   document of asaram rape case stolen from house of witness kripal

आसाराम दुष्कर्म केस: गवाह कृपाल के घर से केस संबंधी कागज चोरी

Fri, 09 Oct 2015 09:14 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
document of asaram rape case stolen from house of witness kripal

आसाराम दुष्कर्म प्रकरण के गवाह कृपाल के घर में बुधवार रात चोरी हो गई। बंद पड़े घर की एक खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर दुष्कर्म के मुकदमे के दस्तावेज चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


कृपाल की करीब दो महीने पहले गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। चोर मुकदमे के दस्तावेज के अलावा कुछ और मामूली सामान भी चुरा ले गए, लेकिन कीमती सामान नहीं उठाया।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों का मकसद सिर्फ मुकदमे के कागजात चोरी करने का था। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के दो बेटों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसाराम प्रकरण के अहम् गवाह कृपाल सिंह को 10 जुलाई की रात कैंट इलाके में गोली मार दी गई थी। अगले दिन बरेली के एक अस्पताल में कृपाल की मौत हो गई थी।

पड़ोसी के घर में दो बार घुसा खोजी कुत्ता

document of asaram rape case stolen from house of witness kripal

कृपाल का दसवां और तेहरवीं संस्कार होने के बाद उनकी पत्नी नीरज घर में ताला डालकर बेटे के साथ मोहल्ला सिंजई में अपने पिता शिवपाल सिंह के घर चली गई थीं। बृहस्पतिवार को बिजली का बिल लेने कृपाल के घर आए नीरज के पिता शिवराज ने चोरी का पता लगने पर सूचना पुलिस को दी।

चोरों ने दोनों कमरे की खिड़कियों की ग्रिल तोड़ दी थी। नीरज ने कमरे में रखे बक्से से कृपाल की जैकेट और एक सूट गायब था। बेड की रैक में कृपाल के मुकदमे संबंधी कुछ जरूरी कागजात रखे थे जो गायब थे। इसके अलावा चोर एक रसोई गैस सिलेंडर भी चोरी करके ले गए हैं।

मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वाएड ने छानबीन शुरू की। खोजी कुत्ता घटना स्थल पर सूंघने के बाद पड़ोसी श्यामाचरण के घर दो बार घुसा। इस पर सदर बाजार पुलिस पूछताछ के लिए श्यामाचरण के बेटे रामरतन और प्रकाश को अपने साथ थाने ले आई।

'चोर घर में रखा दूसरा कीमती सामान चुरा कर नहीं ले गए हैं। सिर्फ कृपाल के कपड़े और कागजात चोरी होना तफ्तीश का विषय है। इसी की जांच पड़ताल की जा रही है।'
- जेपी तिवारी, इंस्पेक्टर थाना सदर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed