फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   DMK and Congress will fight the Tamil Nadu assembly polls together: Gulam

तमिलनाडु में हुआ कांग्रेस-डीएमके का गठबंधन

Sat, 13 Feb 2016 01:50 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
DMK and Congress will fight the Tamil Nadu assembly polls together: Gulam

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। कांग्रेस ने एम करूणानिधि की पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव में ये दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इस बाबत तमिलनाडु पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने डीएमके प्रमुख करूणानिधि से मुलाकात भी की। मुलाकात के बाद आजाद ने दोनों पार्टियों के गठबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-डीएमके एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के इस कदम को बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर भाजपा पिछले साल से ही एम जयललिता की पार्टी एआईडीएमके के साथ गठजो़ड़ की कोशिश कर रही है लेकिन वह अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। इस बीच कांग्रेस का यह कदम विधानसभा चुनावों के दृष्टिकोण के काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी की अब तक नहीं गली दाल

DMK and Congress will fight the Tamil Nadu assembly polls together: Gulam

गौरतलब है कि कांग्रेस-डीएमके पहले भी एक साथ गठबंधन में रही है। 2004 से लेकर 2013 तक दोंनो राजनीतिक पार्टियों अपना गठबंधन धर्म काफी अच्छे से निभाया लेकिन 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।

लोकसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु में कांग्रेस की वजह से डीएमके को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा था जिसके बाद से उन दोनों ने एक बार फिर से गठबंधन करने का फैसला किया।

आगामी विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियां वर्तमान जयललिता सरकार को गिराने की हर संभव कोशिश करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed