फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   district administration cancelled rahul's domicile application

राहुल गांधी को नहीं मिला अमेठी का निवास प्रमाण पत्र

Thu, 03 Apr 2014 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Apr 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
district administration cancelled rahul's domicile application

चुनावी माहौल में विरोधियों की आलोचना झेल रहे कांग्रेस के उपाध्यक्ष और कांग्रेस की ओर से अघोषित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी को एक और बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


अमेठी जिला प्रशासन ने राहुल गांधी को अमेठी से निवास प्रमाण प्रत्र बनवाने का आवेदन रद्द कर दिया है।

एजेंसी के हवाले से जानकारी मिली है कि यह आवेदन अमेठी कांग्रेस के राजेंद्र सिंह की ओर से किया गया था।

प्रशासन ने क्यों रद्द किया आवेदन?

district administration cancelled rahul's domicile application

जानकारी के अनुसार अमेठी के जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी दी कि यह आवेदन खुद राहुल गांधी के द्वारा दिया जाना चाहिए था जिसमें उनके खुद के हस्ताक्षर हों, लेकिन यह आवेदन किसी दूसरे आदमी की ओर से आया है जो कानून के खिलाफ है।

उन्होंने बताया कि निवास प्रमाण पत्र के आवेदन के साथ जो जरूरी दस्तावेज होने चाहिए वह भी नहीं थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि राहुल गांधी को निवास प्रमाण पत्र की जरूरत है तो उन्हें इसके लिए खुद से आवेदन करना होगा और उसके साथ जरूरी दस्तावेज भी लगाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल क्यों ले रहे हैं निवास प्रमाण पत्र?

district administration cancelled rahul's domicile application

एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी प्रत्याशियों का बैंक अकाउंट होना जरूरी है और इसके लिए निवास प्रमाण पत्र की जरूरत है।

अमेठी के कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सिंह राहुल गांधी के लिए निवास प्रमाण पत्र के लिए द‌िए आवेदन में मुंशीगंज गेस्ट हाउस को अस्‍थाई पते के रूप में दिया था जिसे लेकर ही जिला प्रशासन ने राहुल का आवेदन रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed