फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Disputes Film 'Bajrangi Bhaijan', notice to Director.

विवादों में आई फिल्म 'बजरंगी भाईजान', निर्माता को नोटिस

Wed, 01 Jul 2015 02:07 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Disputes Film 'Bajrangi Bhaijan', notice to Director.

सलमान खान की चर्चित फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है।

विज्ञापन


फिल्म के टाइटिल और इसमें दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले कुछ लोगों को आपत्ति है।

चित्रकूट के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह प्रधान ने अधिवक्ता जगदीश सिंह बुंदेला के मार्फत फिल्म की निर्माता कंपनी जयश्री प्रोडक्शन, निर्देशक कबीर खान, कलाकार सलमान खान आदि को लीगल नोटिस भेजकर फिल्म का टाइटिल बदलने और कुछ दृश्यों को हटाने की मांग की है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Disputes Film 'Bajrangi Bhaijan', notice to Director.

नोटिस में कहा गया है कि बजरंगबली हिंदुओं के देवता हैं, उनको बजरंगी भी कहा जाता है। उनके नाम के साथ भाईजान शब्द जोड़कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।

फिल्म के एक दृश्य में सह कलाकार हनुमान जी जैसा मुखौटा लगाकर डांस करते हैं, यह दृश्य भी धार्मिकता का उपहास उड़ाने वाला और आपत्तिजनक है।

ऐसा सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसके दृश्यों और टाइटिल को न बदलने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed