फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dispute between grandmother and mother of a child,

मां के आंचल और दादा-दादी के बीच झूलती रही मासूम

Sun, 26 Jul 2015 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 26 Jul 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
dispute between grandmother and mother of a child,

थाना हाथरस जंक्शन में एक बच्ची घंटों तक मां के आंचल और दादा-दादी के प्यार के बीच झूलती रही। शुक्रवार रात तक पुलिस यह तय नहीं कर पाई कि बच्ची को आखिर किसके सुपुर्द किया जाए।

विज्ञापन


बाद में उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि अब हाथरस जंक्शन पुलिस ऐसे किसी मामले से इंकार कर पल्ला झाड़ रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की की शादी आठ साल पहले बुलंदशहर के एक युवक से हुई थी। कुछ साल पहले युवक की मौत के बाद यह युवती अब अपने मायके में रह रही है।

विज्ञापन

दादा-दादी जाएंगे कोर्ट

dispute between grandmother and mother of a child,

बताया जाता है कि उसने दूसरी शादी कर ली है। उसके साथ उसकी चार साल की बेटी भी रहती है। शुक्रवार को बच्ची के दादा-दादी उसे लेने गांव पहुंच गए तो हंगामा खड़ा हो गया। बात पुलिस तक पहुंच गई।

पुलिस ने बच्ची से पूछ लिया कि वह किसके साथ रहना चाहती है। बच्ची काफी देर तक असमंजस में रही। कभी उसे मां की याद आती तो कभी लाड़-दुलार करने वाले दादा-दादी याद आते।

आखिर में उसने दादा-दादी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की, लेकिन पुलिस ने उसे मां के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार देर रात मां बेटी को साथ ले गई। दादा-दादी कोर्ट जाने की बात कहकर चले गए। हालांकि कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी यूनिस सिद्दीकी का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed