फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dimple yadav defend cm akhilesh yadav in parliament

जब डिंपल पर ली चुटकी 'आज तो खुश होंगे नेताजी'

Fri, 08 Aug 2014 10:33 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
Dimple yadav defend cm akhilesh yadav in parliament

लोकसभा में चर्चा में पहली बार हिस्सा लेने वाली सपा की डिंपल यादव को खट्टे-मीठे अनुभवों के दौर से गुजरना पड़ा।

विज्ञापन


उनके भाषण के दौरान जहां भाजपा के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर टोका टोकी की तो इसी दौरान विपक्षी सांसदों ने उनका हौसला बढ़ाया।

महिला और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर हो रही चर्चा के बहाने डिंपल उत्तर प्रदेश सरकार का जम कर बचाव करती दिखी।

अंग्रेजी में द‌िया भाषण

Dimple yadav defend cm akhilesh yadav in parliament

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की बहु ने आंकड़ों के जरिए उत्तर प्रदेश से ज्यादा अपराध मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में होने का दावा किया।

खास बात यह रही कि डिंपल ने अपना भाषण तो अंग्रेजी में दिया, मगर इस दौरान हुई टोका टोकी का जवाब हिंदी में दिया।

भाषण खत्म होने के बाद जब भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर ने यह कह कर डिंपल की चुटकी ली कि आज नेताजी (मुलायम) खुश हो गए होंगे तो डिंपल ने भी यह कहकर तत्काल पलटवार किया कि आप उनकी चिंता न करें, वो पहले से ही खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अख‌िलेश का क‌िया बचाव

Dimple yadav defend cm akhilesh yadav in parliament

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चर्चा के बहाने डिंपल ने अपने भाषण में भाजपा और कांग्रेस शासित राज्यों में अपराध का आंकड़ा पेश कर उत्तर प्रदेश के बचाव की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि चाहे महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला हो या फिर बच्चों के खिलाफ अपराध का मामला। ऐसे सभी मामलों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्य उत्तर प्रदेश से बहुत आगे हैं।

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध के संबंध में भाजपा सदस्यों के हमले के जवाब में डिंपल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला हेल्पलाइन में दर्ज की गई शिकायतों में से 90 फीसदी से अधिक शिकायतों का निपटारा हुआ है।

हालांकि जब डिंपल लोकसभा में पहली बार चर्चा में हिस्सा ले रही थी, तब मुलायम सदन में मौजूद नहीं थे। इस दौरान उनके देवर और सांसद धर्मेंद्र यादव को जरूर उनका हौसला बढ़ाते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed