फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dimple and akshay file counter petition against anita advani

अनीता के खिलाफ कोर्ट में डिंपल-अक्षय

Sat, 01 Dec 2012 08:36 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 01 Dec 2012 08:36 PM IST
विज्ञापन
dimple and akshay file counter petition against anita advani

खुद को सुपर स्टार राजेश खन्ना की ‘लिव-इन-पार्टनर’ बताने वाली अनीता आडवाणी के विरुद्ध अब डिंपल कपाड़िया और उनके दामाद अक्षय कुमार ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। डिंपल ने अदालत से मांग की है कि अनीता द्वारा उनके और परिवार के विरुद्ध दायर किया गया घरेलू हिंसा का मुकदमा खारिज किया जाए।

विज्ञापन


वहीं अपनी याचिका में अक्षय खन्ना ने डिंपल का समर्थन करते हुए कहा है कि अनीता का राजेश खन्ना की संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं है। संपत्ति सिर्फ परिवार की है। राजेश खन्ना का इस साल जुलाई में निधन हो गया है। उनकी संपत्ति का कुल मूल्य 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डिंपल ने याचिका में दावा किया है कि वह राजेश खन्ना की अकेली पत्नी हैं और कोई अन्य महिला उनके पति द्वारा छोड़ी गई संपत्ति पर हक नहीं जता सकती। डिंपल ने अनीता के सभी आरोपों को खारिज करते हुए बांद्रा कोर्ट के मजिस्ट्रेट द्वारा उनके परिवार के विरुद्ध जारी नोटिस को खारिज करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यायाधीश को ऐसी ‘बेबुनियाद’ याचिकाओं को संज्ञान में नहीं लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने मजिस्ट्रेट द्वारा अनीता और डिंपल के परिवार के बीच अदालत के बाहर समझौते की सलाह का भी विरोध किया।

अनीता ने अपनी याचिका में डिंपल, अक्षय खन्ना, ट्विंकल और रिंकी सरीन के खिलाफ राजेश खन्ना की मौत के बाद मार-पीट करने और सुपर स्टार के बंगले ‘आशीर्वाद’ से निकाल बाहर करने के आरोप लगाए हैं।

अनीता राजेश खन्ना की संपत्ति में हिस्सा और मुआवजे की मांग कर रही हैं। उनका दावा है कि बीते कई वर्षों से राजेश खन्ना का परिवार उनसे दूर था और वह ‘पत्नी की तरह’ अभिनेता के साथ रहीं।


अनीता की याचिका पर मजिस्ट्रेट ने डिंपल समेत अक्षय कुमार, ट्विंकल तथा रिंकी को अदालत में पेश होने के आदेश दिए थे। डिंपल और अक्षय ने याचिकाओं में हाईकोर्ट का फैसला आने तक बांद्रा कोर्ट में मामले की सुनावाई पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। उम्मीद है कि सोमवार को अदालत इस मामले की सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed