{"_id":"f995f7b4-d997-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"digvijaya-singh-s-son-joins-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय के बेटे राज्यवर्धन चले पिता की राह पर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिग्विजय के बेटे राज्यवर्धन चले पिता की राह पर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Jun 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारवाद को लेकर हमेशा आलोचना झेलती रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी अब अपनी पार्टी के ही नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महसचिव दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
संभावना है कि वह राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जो पहले दिग्विजय सिंह का विधानसभा क्षेत्र रहा है।
मध्यप्रदेश के राघोगढ़ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच एक भव्य समारोह में जयवर्धन ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
26 साल के जयवर्धन सिंह अमेरिका से एमबीए करके लौटे हैं। इसी साल मध्यप्रदेश में चुनाव होने हैं। संभावना है कि जयवर्धन को राघोगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
जयवर्धन के लिए राघोगढ़ की राह इसलिए भी आसान होगी कयोंकि राघोगढ़ के विधायक मूल सिंह ने अगला चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि तीन साल से लकवाग्रस्त होने के कारण वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन