फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay singh seems angry with congress

दिग्विजय ने कहा, मैं डूबता हुआ सूरज हूं

Sat, 26 Oct 2013 03:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Oct 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh seems angry with congress

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह आजकल नाराज नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में अपनी स्थिति कमजोर होने को लेकर उन्होंने खुद को 'डूबता हुआ सूरज' कहकर नाराजगी भी जाहिर की है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने ट्विटर पर कविता डालकर अनुभव को महत्वपूर्ण और हठ को नुकसानदायक भी बताया है।

दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में कांग्रेस के ताकतवर नेता हैं। उनकी राष्ट्रीय राजनीति में भी पहचान है। लेकिन कांग्रेस के केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र से मिल रहे महत्व के बाद सिंह की स्थिति कमजोर होती दिख रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है, जिसे मध्यप्रदेश में नया चेहरा लाने की कोशिश बताया जा रहा है।

सिंह को बीते दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चार रैलियों में पीछे की कतार में भी बैठना पड़ा था। इसे भी रणनीति का हिस्सा ही माना जा रहा है।

टि्वटर पर डाली कविता
दिग्विजय ने ग्वालियर की सभा में राहुल गांधी की मौजूदगी में अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। दिग्विजय ने कहा था कि डूबते हुए सूरज को कौन पूजता है, उगता सूरज जो मंच पर है, उसे हम सब प्रणाम करते हैं। उन्होंने खुद को डूबता सूरज बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कहा था कि वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने मंच पर कभी नहीं बोलते हैं, लेकिन बाल हठ के आगे उन्हें बोलना पड़ रहा है।

कुछ दिनों पहले उन्होंने ट्विटर पर उन्होंने एक कविता डाल अनुभव को महत्व देने की बात भी कही है। उन्होंने गुजरत के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed