फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay said do not support aam aadmi party in delhi

‘आप’ को समर्थन के खिलाफ दिग्विजय

Mon, 02 Jun 2014 08:25 AM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
digvijay said do not support  aam aadmi party in delhi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के सख्त खिलाफ हैं। अपनी इस राय को वह पार्टी नेतृत्व के सामने रखने जा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से लगातार ये खबरें आ रही हैं सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बातचीत चल रही है। दिग्विजय ने ‘अमर उजाला’ से साफ कहा कि वह दिल्ली में कांग्रेस विधायक दल की ओर से आम आदमी पार्टी को ऐसी कोई पेशकश या समर्थन नहीं करना चाहिए जिससे वह सरकार बना सके।
विज्ञापन


सभी दल अपने कार्यक्रम और विचारधारा के साथ जनता के पास जाएं और उनसे नया जनादेश मांगे। उन्होंने कहा कि वह अपना यह नजरिया पार्टी नेतृत्व के सामने पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी नहीं करती कानून का सम्मान

digvijay said do not support  aam aadmi party in delhi

दिग्विजय सिंह मानते हैं कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी अब भी आंदोलनों की पार्टी है, जिसके अंदर कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

पार्टी कोई विचारधारा पेश करने और खुद को दूसरे से अलग साबित करने में नाकाम रही है। ‘आप’ के बारे में सिंह की यह टिप्पणी उन खबरों को लेकर थी, जिनमें कहा जा रहा है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच नए सिरे से बातचीत चल रही।

दोनों दल सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं। हालांकि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के खिलाफ है। दिल्ली कांग्रेस का कहना है कि केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ विषवमन करते रहे हैं। और अब वह इसकी कीमत पर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं।

पहले दिया था आम आदमी पार्टी को समर्थन

digvijay said do not support  aam aadmi party in delhi

एआईसीसी के भी कई नेताओं का कहना है कि केजरीवाल और उनके कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर व्यक्तिगत आरोप लगाए थे और घातक अभियान छेड़ा था। अगर कांग्रेस केजरीवाल का समर्थन करती है तो यह समझा जाएगा कि उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी के आरोप सही हैं।

यहां तक कि पार्टी फोरम के अंदर पी. चिदंबरम् जैसे वरिष्ठ नेता भी ‘आप’ को समर्थन देने के खिलाफ हैं। दरअसल चिदंबरम् 49 दिन चली केजरीवाल सरकार को पहले दिए गए बाहरी समर्थन के भी खिलाफ थे।

कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता के मुताबिक केजरीवाल मौजूदा राजनीतिक माहौल में सबसे ज्यादा अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। उनके अगले कदम का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। ऐसे शख्स या ऐसी पार्टी कैडरों से गठजोड़ करना बेहद खतरनाक होगा, जिन्हें बातचीत रिकार्ड करने या स्टिंग करने की ट्रेनिंग दी जाती है। ‘आप’से कांग्रेस की कोई समानता नहीं है लिहाजा ऐसी  पार्टी को समर्थन देने से दूर ही रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed