फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay raised questions over Kejriwal on hoisting tricolor

दिग्विजय ने केजरीवाल के तिरंगा फहराने पर उठाया सवाल

Tue, 16 Oct 2012 11:00 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 16 Oct 2012 11:00 PM IST
विज्ञापन
digvijay raised questions over Kejriwal on hoisting tricolor
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल को मिलने वाले धन पर सवाल उठाए और राजनीतिक पार्टी बनाने के बावजूद उनकी सभाओं में राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की।
विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा कि वह केजरीवाल से जानना चाहते हैं कि उन्हें अमेरिका के एनजीओ से कितना धन मिला है और उसे उन्होंने कहां जमा कराया। कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘हमारी जानकारी में उन्हें अमेरिकी फाउंडेशन फोर्ड से 4 लाख डॉलर मिले। उन्होंने यह धन कहां जमा कराया।’
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि सरकार इन मामलों की जांच क्यों नही कराती, दिग्विजय ने कहा, ‘मैं सरकार में नहीं हूं। जिस तरह केजरीवाल सवाल उठाते हैं, उसी तरह मैं भी आपके जरिए सवाल कर रहा हूं। मैं एक प्रेस कांफ्रेंस करने की बात सोच रहा हूं। इसके बाद इसी से संबंधित एक पत्र भी मैं उन्हें लिखूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय ने इंडिया अगेस्ट करप्शन (आईएसी) को परिवर्तन संस्था से मिले धन के बारे में भी सवाल पूछा। आईएसी की सभाओं में राष्ट्रीय ध्वज लहराए जाने पर नैतिक सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके हैं तो राष्ट्रीय ध्वज उनके सभाओं में इस्तेमाल किया जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed