फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Digvijay Mistri get RS nomination suspense over Dikshit

आम चुनाव से पहले दिग्गी गए राज्यसभा

Tue, 28 Jan 2014 10:59 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Mistri get RS nomination suspense over Dikshit

कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के अपने सबसे मुखर वरिष्ठ नेता व महासचिव दिग्विजय सिंह का संसदीय वनवास आखिरकार खत्म करते हुए उन्हें राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश से राज्यसभा का टिकट दिया गया है। इसी तरह उत्तरप्रदेश के प्रभारी व कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री को भी राज्यसभा में लाया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी ने कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा समेत अपने नौ राज्यसभा उम्मीदवारों का इसी के साथ ऐलान कर दिया है।

हाईकमान के इस फैसले से साफ हो गया है कि मिस्त्री और दिग्विजय सिंह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी की रणनीतिक टीम का अहम हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम की चर्चा थी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि शीला दीक्षित को राज्सभा का टिकट दिया जाएगा या नहीं।

मगर पार्टी ने हिमाचल की वरिष्ठ नेता विप्लव ठाकुर को उम्मीदवार बनाकर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

मधुसूदन मिस्त्री को गुजरात से तो दिग्विजय सिंह का नाम मध्य प्रदेश से राज्यसभा की सीट के लिए नामांकित किया गया है। दोनों नेताओं को अपने गृह राज्य से ही उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि 2003 में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए दिग्विजय कांग्रेस की हार नहीं टाल सके। तभी उन्होंने संसद या विधानसभा का चुनाव दस साल तक नहीं लड़ने का ऐलान किया था।


बीते नवंबर-दिसंबर में दिग्विजय का चुनाव नहीं लड़ने का वनवास खत्म हो गया और माना जा रहा था कि वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

मगर हाईकमान ने उनको चुनाव लड़ाने के बजाय राज्यसभा में भेजकर उनके राजनीतिक अनुभव का लोकसभा में लाभ लेने का फैसला किया है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ से मोतीलाल वोरा को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। तो हिमाचल प्रदेश से विप्लव ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।

महाराष्ट्र से मुरली देवड़ा और हुसैन उमर दलवई को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। आंध्र प्रदेश से के वी पी रामचंद्र राव, एम ए खान और टी सुब्बारमी रेड्डी को नामंकित किया गया है।

जबकि मणिपुर से हाजी अब्दुल सलाम तो मेघालय से वांसुक सईम और ओडिशा से रंजिब बिस्वाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed