फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay in favour of early hanging of afzal guru

अफजल को जल्द फांसी दी जानी चाहिए: दिग्विजय

Mon, 28 Jan 2013 12:07 AM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Mon, 28 Jan 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
digvijay in favour of early hanging of afzal guru

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि वे संसद पर हमले के आरोप में सुप्रीम कोर्ट से मृत्युदंड पाए अफजल गुरू को जल्द फांसी देने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से मानना है कि राष्ट्रपति के पास लंबित दया याचिकाओं के निस्तारण के लिए समय सीमा तय होनी चाहिए। इसमें देरी होने से किसी का भी भला नहीं होता और न ही कोई मकसद हल होता है। इसलिए अफजल गुरू को जल्द फांसी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


जयपुर चिंतन शिविर में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान को लेकर उत्पन्न विवाद पर उन्होंने कहा कि उन लोगों को भी माफी मांगनी चाहिए जो आतंकवादियों की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री से मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों के कारण पकड़े गए लोगों को रिहा कराने के लिए भाजपा के कुछ बड़े नेता प्रधानमंत्री से मिलने गए थे। दिग्विजय ने कहा कि आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है। उसे धर्म के नजरिए से नहीं देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed