{"_id":"480ba880-e5a5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"digvijay-asks-to-clarify-whether-ishrat-had-lashkar-e-taiba-links","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इशरत की असली पहचान सार्वजनिक करे सरकार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'इशरत की असली पहचान सार्वजनिक करे सरकार'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर की चार्जशीट दायर हो जाने के बाद इशरत की लश्कर आतंकी संबंधी पहचान पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस सिलसिले में शुक्रवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात की।
दिग्विजय के मुताबिक उन्होंने शिंदे से इशरत की सही पहचान के बारे में खुलासा करने को कहा है। इसकी प्रतिक्रिया में शिंदे ने कहा कि वह इस बाबत सभी संबंधित एजेंसियों से बात कर रहे हैं।
'नरेंद्र मोदी ने दिया था इशरत को मारने का आदेश'
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि इशरत को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), आईबी और सीबीआई अलग-अलग बयान दे रहे हैं। सरकार को यह साफ करना चाहिए कि 26/11 आरोपी डेविड हेडली ने इशरत के बारे में पहले जो कहा था, वह सही है या गलत।
विज्ञापन
एनआईए का दावा है कि हेडली ने पूछताछ में बताया था कि इस एनकाउंटर में मरने वाली लड़की लश्कर के लिए काम करती थी। हालांकि आईबी ने एनआईए के इस दावे को अब तक रिकार्ड पर नहीं लिया है।
जानिए, क्या है इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस?
गृह मंत्रालय की फाइलों में इशरत के लश्कर कनेक्शन पर मतभेद है। आईबी के ऑपरेशन मामले में जुड़े अधिकारी अभी भी इशरत को लश्कर आतंकी नहीं मानते।
हालांकि इस बात पर कोई संशय नहीं कि इशरत के साथी जावेद और दो पाकिस्तानी लश्कर आतंकी थे। यही वजह है सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में इशरत और उसके साथियों की पहचान के बारे में कोई चर्चा नहीं की है।