फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dhoni may give cricket class to the children of officers

जानिए, क्या-क्या करने वाले हैं मिलिट्री ट्रेनिंग ले रहे धोनी

Sun, 09 Aug 2015 11:23 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
dhoni may give cricket class to the children of officers

विज्ञापन

पैराजंपिंग सीखने के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग ले रहे धोनी पैराशूट के साथ जहाज से छलांग लगाने की कला सीखने के बाद बच्चों को एक दिन के लिए हुक, पुल और स्टेट ड्राइव सिखा सकते हैं। सैन्य अधिकारियों के बच्चों में खासतौर से उनसे हेलीकाप्टर शॉट सीखने का क्रेज है। इसके लिए प्लान तैयार हो गया है। धोनी भी राजी हैं। सिर्फ आर्मी हेड र्क्वाटर से अनुमति मिलने का इंतजार है।

पैरा ट्रेनिंग स्कूल में माही की दिवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। फौजी की तरह रह रहे धोनी को सैन्य अधिकारी अपना मेहमान बनाने के लिए बेताब हैं। कोई लंच पर तो कोई डिनर पर बुला रहा है। सबसे ज्यादा क्रेज है सेल्फी विद कैप्टन कूल का।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया है कि शनिवार को धोनी के सामने यह फरमाइश रखी गई है कि एक दिन बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देने के लिए निकालें। इस पर कैप्टन कूल ने हंसते हुए कहा कि नो प्रोब्लम। लेकिन दिक्कत यह है कि इसके लिए आर्मी हेड क्वार्टर की अनुमति लेनी होगी। धोनी को इसकी जानकारी बीसीसीआई को भी देनी होगी। इसके चलते प्रोग्राम अभी फाइनल नहीं हुआ है। अगर इसकी अनुमति मिलती है तो पैराजंपिंग सीखने के बाद ही बच्चों के लिए धोनी सर की क्लास होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने फौजियों के साथ खेला बास्केटबाल

dhoni may give cricket class to the children of officers

पैरा ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार और रविवार को ट्रेनिंग नहीं कराई जाती है। इन दो दिन की छुट्टी के लिए धोनी ने अलग से प्लान बना रखा था। उन्होंने बास्केटबाल और वालीबाल खेली। हालांकि उनकी दिनचर्या फौजी की तरह ही रही।

शनिवार को भी सुबह चार बजे ही उठे, परेड में हिस्सा लिया। फर्क सिर्फ इतना आया कि शुक्रवार को दिन भर पैरा जंपिंग की बारीकियां सीखते रहे थे जबकि शनिवार को फौजियों के साथ बास्केट बाल और वालीबाल में हाथ आजमाए।

कल को हो सकती है पहली छलांग

dhoni may give cricket class to the children of officers

सूत्रों ने बताया कि उनकी ग्राउंड ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। अब उन्हें सोमवार या मंगलवार से एयर ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसमें ही उन्हें सेना के जहाज से पैराशूट के साथ छलांग लगाने का मौका दिया जाएगा। अगर सोमवार को ही पहली जंप होती है तो यह सुबह 9.30 बजे मलपुरा स्थित पैरा ड्रॉपिंग जोन में होगी।

धोनी पैराशूट के साथ तीन से 15 हजार फुट ऊंचाई से छलांग लगा सकते हैं। हालांकि इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। अगर धोनी की ट्रेनिंग में किसी तरह की कमी पाई जाती है तो जंपिंग आगे भी खिसक सकती है। उन्हें तीन जंप कराई जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed