फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dhoni changed his life style by this way

हेयर स्टाइल के बाद धोनी ने ऐसे बदली लाइफ स्टाइल

Sat, 08 Aug 2015 08:12 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 08:12 AM IST
विज्ञापन
dhoni changed his life style by this way

पैराशूट के साथ हवाई जहाज से छलांग लगाने की रोमांच से भरी कला सीखने के लिए कैप्टन कूल को अपनी हेयर स्टाइल ही नहीं, लाइफ स्टाइल भी बदलनी पड़ी है। माही को 15 दिनों तक  एक फौजी की तरह जिंदगी जीनी होगी।

विज्ञापन


सुबह चार बजे उठना, मेस का भोजन खाना, आर्मी की खुली जिप्सी में चलना और शाम को फौजियों के साथ परेड करना। रहने के लिए फाइव स्टार होटल का लग्जरी रूम नहीं, ऑफिसर्स क्वार्टर मिला है। खास बात यह है कि धोनी इस कठिन तपस्या के लिए पहले से तैयार होकर आए हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले जब धोनी ने बाल कटवाए तो उनके फैन हैरान रह गए। माही जब क्रिकेट में आए थे तब उनके हवा में लहराते बाल भी मशहूर थे। परवेज मुशर्रफ ने भी उनके हेयर स्टाइल की भी तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले अपनाए फौजी लुक हेयर की एमएस ने वजह भी नहीं बताई थी।लेकिन अब राज खुल गया है। यह तैयारी थी 15 दिन के लिए फौजी बनने की। आर्मी ने पहले ही समझा दिया था कि पैराशूट जंपिंग बच्चों का खेल नहीं है, इसके लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर कठिन तैयारी करनी होती है।

सेना ने बनाया लेफ्टिनेंट कर्नल

dhoni changed his life style by this way

उनसे कहा गया था कि ट्रेनिंग के दौरान फौजी की तरह रहना होगा। धोनी ने इसके लिए हां कर दी। अब गुरुवार को पैरा ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) पहुंचते ही उनका इम्तिहान शुरू हो गया। सूत्रों ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार सुबह चार बजे उठते ही फौजियों के साथ ग्राउंड पर पहुंच गए।

वार्मिंगअप किया और फिर दौड़ लगाई। उन्हें खाना ऑफिसर्स मेस से परोसा गया। हालांकि उनसे पूछा गया कि किसी और चीज की जरूरत हो तो बता दें, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें फौजी की जिंदगी जीने में मजा आ रहा है।

सेना ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दे रखी है। ट्रेनिंग के दौरान वे यूनिफार्म भी आर्मी की ही पहन रहे हैं। ताजनगरी में एक से बढ़कर एक आलीशान फाइव स्टार होटल हैं, लेकिन सेना की सलाह पर चलते हुए वे ऑफिसर्स क्वार्टर में ही ठहरे हैं।

मीडिया से दूर रहना होगा

dhoni changed his life style by this way

सूत्रों ने बताया कि धोनी को 15 दिन की ट्रेनिंग के दौरान मीडिया से दूरी बनाकर रखने के लिए कहा गया है। आर्मी ने उनकी पैरा जंपिंग ट्रेनिंग को भी गोपनीय रखा है। वे तीन दिनों में ताजनगरी में कहीं घूमने भी नहीं गए हैं।

सेल्फी विद धोनी का क्रेज

सैन्य अधिकारियों के परिवारों में धोनी के साथ सेल्फी खिंचवाने का जबरदस्त क्रेज है। कई ने उनके साथ फोटो खिंचवाए भी हैं। उन्हें कोई डिनर के लिए बुला रहा है तो कोई लंच के लिए, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान ट्रेनिंग पर है।

न बल्ला छुआ, न दस्ताने

dhoni changed his life style by this way

सूत्रों का कहना है कि पैरा जंपिंग सीखने के लिए धोनी को क्रिकेट से भी दूरी बनानी पड़ी है। कैप्टन कूल न बैट छू रहे हैं, न बॉल और न ही विकेट कीपर के दस्ताने। हालांकि टीवी ऑन करते ही स्पोर्ट्स चैनल लगाकर क्रिकेट ही देखते हैं।   

माही ने सीखी पैरा जंपिंग की बारीकियां

धोनी ने शुक्रवार को वायु विहार स्थित पैरा ट्रेनिंग स्कूल में ग्राउंड ट्रेनिंग ली। स्कूल के इंस्ट्रक्टर्स ने उन्हें वार्मअप, पैरा जंपिंग के मानक, हवाई जहाज, हवा के दबाव आदि की जानकारी दी।

उन्हें जंपिंग की पोजीशन, रोल करने के तरीके के बारे में बताया। ग्राउंड ट्रेनिंग के बाद धोनी को एयर ट्रेनिंग कराई जाएगी। धोनी ने भी स्कूल इंस्ट्रक्टर्स की बात को ध्यान से सुना और उन्हें अमल में लाने के लिए कई बार प्रेक्टिस भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed