फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dhoni Became a father of daughter

वर्ल्ड कप से पहले ही धोनी को मिला शानदार तोहफा

Sat, 07 Feb 2015 03:28 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
Dhoni Became a father of daughter

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को नायाब तोहफा मिला है। कैप्टन कूल की पत्नी साक्षी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची का जन्म सुबह चार बजे गुडगांव के एक अस्पताल में हुआ।

विज्ञापन


हालांकि बच्ची के जन्म के समय उसके पिता महेन्द्र सिंह धोनी आस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ होने के कारण उसके पास नहीं थे। लेकिन उसके दादा पान सिंह धोनी और दादी के अलावा अन्य परिजन इस खुशी के लम्हे में साक्षी के साथ थे।
विज्ञापन


हालांकि पहले इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि धोनी की पत्नी साक्षी वर्ल्ड कप के दौरान मार्च महीने में बच्चे को जन्म देंगी। लेकिन उन्हें पहले ही दर्द उठने के कारण दो दिन पहले ही गुडगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार साक्षी की सेहत भी पूरी तरह ठीक है।

गुडगांव के अस्पताल में दिया जन्म

Dhoni Became a father of daughter

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार महेन्द्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी चार साल पहले देहरादून में हुई थी। कुछ दिनों की मुलाकात के बाद ही दोनों ने दोस्ती के रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला कर लिया था।

हालांकि धोनी और साक्षी के परिवार एक दूसरे के पुराने परिचित रहे हैं। मूल रूप से उत्तराखंड निवासी साक्षी के पिता भी रांची में ही नौकरी करते थे। लेकिन रिटायरमेंट के बाद वह देहरादून आकर बस गए। जबकि धोनी का परिवार रांची में ही रहा।

वहीं अब बच्ची के जन्म के बाद बताया जा रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी भी वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच से एक दो दिन की छुट्टी लेकर बेटी को देखने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed