{"_id":"b1e82a38b36ed4aaf9545888847b5145","slug":"dg-vanjara-get-bail-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुठभेड़ मामले में वंजारा को जमानत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फर्जी मुठभेड़ मामले में वंजारा को जमानत
Updated Thu, 11 Sep 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजी वंज़ारा गुजरात के पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं और सोहराबुद्दीन शेख़ फ़र्ज़ी मुठभेड़ मामले में वह कुछ वर्षों से जेल में थे।
विज्ञापन
मामला बंबई हाई कोर्ट में था और कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे दी है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में कुछ और पुलिस वालों पर भी आरोप था लेकिन वे सभी अधिकारी फिलहाल ज़मानत पर हैं।
अभी जेल से बाहर नहीं
वंज़ारा के ख़िलाफ़ सीबीआई ने मामला दायर किया था। वकील विनोद कुमार ने टीवी चैनलों को जानकारी देते हुए कहा कि वंज़ारा को इस आधार पर ज़मानत दी गई कि वह सात साल से जेल में हैं और अब भी मामले की सुनवाई नहीं हुई है इसलिए उन्हें लंबे समय तक जेल में रखा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
इससे पहले वंज़ारा की ज़मानत याचिका को 2007 में गुजरात हाई कोर्ट ने ख़ारिज किया था। हालांकि वंज़ारा फ़िलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि उन पर इशरत जहां फ़र्ज़ी मुठभेड़ मामला भी चल रहा है और उस मामले में उन्हें ज़मानत नहीं मिली है।
विज्ञापन