फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Devyani indicted in New York, leaves US

भारत लौट रही हैं देवयानी, अमेरिका सख्त

Fri, 10 Jan 2014 10:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jan 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
Devyani indicted in New York, leaves US
अमेरिका में तैनात भारतीय राजनयिक देवयानी अब भारत वापस लौट रही हैं। विदेश मंत्रालय ने देवयानी का तबादला संयुक्त राष्ट्र से दिल्ली विदेश मंत्रालय में कर दिया है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक वे भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनको जी-1 वीज़ा दिया गया है। उनके बच्चे अभी अमेरिका में ही हैं। इससे पहले पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखेंगी और अमेरिका नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर न्यूयॉर्क की ग्रैंड ज्यूरी ने देवयानी पर केस चलाने की मंजूरी दे दी है। देवयानी पर धोखे से वीज़ा दिलाने के अलावा गलत बयान देने का भी आरोप है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि देवयानी को आरोपमुक्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले देवयानी को गिरफ्तार किया गया था और उनकी तालाशी ली गई थी जिस पर भारत में काफी विवाद हुआ था। एक वीडियो भी सामने आया था जिसकी सच्चाई पर हालांकि संदेह है लेकिन इस वीडियो में देवयानी की तालाशी दिखाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed