फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   devendra fadnavis wife Necklace made Out Of Thin Air godaman

हवा से बना हार लेकर विवादों में घिरीं CM की पत्नी

Tue, 09 Feb 2016 03:36 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
devendra fadnavis wife Necklace made Out Of Thin Air godaman

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता एक धर्मगुरु के हाथों गले का हार लेकर विवादों में आ गई हैं। धर्मगुरु का दावा है कि उसने हार हवा से तैयार किया था। हालांकि अमृता ने कहा है कि उन्होंने वह आदर स्वरूप लिया और वह किसी भी तरह के चमत्कार में विश्वास नहीं करतीं।

विज्ञापन


पुणे के एक शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह घटना घटी। इस कार्यक्रम में स्वामी गुरुवानंद ने देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को एक नेकलेस दिया, जो उनके मुताबिक पतली हवा से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


मराठी चैनलों पर दिनभर इस कार्यक्रम की फुटेज चलाने के बाद अंधविश्वास खत्म करने के लिए काम करने वाले अविनाश पाटिल ने मुख्यमंत्री को इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी, तो उन्हें इसके लिए माफी भी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही पाटिल ने कहा कि अगर स्वामी गुरुवानंद हवा से हार तैयार करने का कारनामा नियंत्रित स्थिति में कर सकते हैं, तो हम उन्हें 21 लाख रुपये देंगे।

व‌िवाद पर बोलीं अमृता, ये मेरे संस्कार हैं

devendra fadnavis wife Necklace made Out Of Thin Air godaman

अमृता फडणवीस पेशे से बैंकर हैं। उन्होंने विवाद पर कहा कि वे चमत्कार में विश्वास नहीं करती। उन्होंने आदरस्वरूप धर्मगुरु का अभिनंदन किया था, क्योंकि वह वरिष्ठ हैं। उन्होंने कहा कि ये संस्कार मैंने अपने पालन-पोषण में सीखें हैं। ये ऐसे संस्‍कार हैं, जिन्हें मैं आगे भी जारी रखूंगी।

उल्लेखनीय है कि महराष्ट्र में अंधविश्वास का मसला राजनीतिक मुद्दा भी रहा है। आरोप है कि अंधविश्वास का विरोध करने के कारण ही तर्कवादी गोंविद पंसारे नरेंद दाभोलकर की हत्या हो चुकी है।

देखें घटना का वीडियो-


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed