फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Devadasi is still In many parts of the country

देश के कई भागों में अब भी जारी है देवदासी प्रथा

Mon, 28 Dec 2015 01:34 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
 Devadasi is still In many parts of the country

आश्चर्यजनक रूप से देश के कई भागों में प्राचीन देवदासी प्रथा अब भी बदस्तूर जारी है। इस बात का पता चलने पर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने को कहा है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि देवदासी प्रथा का किसी भी रूप में बने रहना पूरी तरह से भारतीय दंड संहिता की धारा 370 व 370-ए का उल्लंघन है।

सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे खत में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि देवदासी प्रथा अमानवीय है और महिलाओं के स्तर को गिराने वाले सबसे जघन्य अपराधों में से यह एक है।
विज्ञापन

देवदासी प्रथा अभी भी चल रही

 Devadasi is still In many parts of the country

मंत्रालय ने इसके खिलाफ कानूनों को अक्षरश: लागू करने का निर्देश देते हुए पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित करने को भी कहा है।

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न पीआईएल और मीडिया में आई खबरों से पता चलता है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ समुदायों, खासतौर पर बेरिया और नट समुदायों में धार्मिक रीतिरिवाज के नाम पर देवदासी प्रथा अभी भी चल रही है।

हालांकि काफी पहले विभिन्न विधायी प्रक्रियाओं द्वारा राज्य सरकारों द्वारा इसे समाप्त किया जा चुका है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह देश के कुछ भागों में अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed