फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   detailed order does not clarify who was driving car in salman verdict

आखिर सलमान खान की कार कौन चला रहा था?

Thu, 17 Dec 2015 04:03 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
detailed order does not clarify who was driving car in salman verdict

13 साल पुराने 'हिट एंड रन' केस में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बरी होने के बाद से ही यह सवाल उठ रहा है दुर्घटना की रात कार कौन चला रहा था? बांबे हाईकोर्ट ने भी 305 पन्नों के अपने फैसले में इस सवाल की पड़ताल करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


28 सितंबर, 2002 की रात में मुंबई में सलमान खान की कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे। निचली अदालत ने सलमान को 'हिट एंड रन' का दोषी मानते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। बांबे हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह दिए फैसले में अभियोजन पक्ष के सबूतों को कमजोर मानते हुए उन्हें बरी कर दिया।
विज्ञापन


बांबे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में ये कहा कि अभियोजन पक्ष ये स्थापित कर पाने में नाकामयाब रहा है कि 28 सितंबर की रात सलमान खान ने शराब पी थी और उस कार को वही चला रहे थे, जिससे बांद्रा के फुटपाथ पर दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। ऐसे में कोर्ट इस मामले पड़ताल नहीं कर सकता कि उस रात कार कौन चला रहा था?
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने सलमान को दिया संदेह का फायदा

detailed order does not clarify who was driving car in salman verdict

बांबे हाईकोर्ट का 305 पन्नों का फैसला बुधवार को वेबसाइट पर डाला गया। फैसले में जस्टिस एआर जोशी ने कहा‌ कि नुरुल्‍ला की मौत कार से कुचलने से हुई, हालांकि अभियोजन सलमान खान के खिलाफ अपने सबूतों को साबित नहीं कर पाया, इसलिए कोर्ट इस मामले अधिक छानबीन नहीं करेगी।

कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने जो सबूत द‌िए है उससे सलमान खान को दोष साबित नहीं हो पाता। कोर्ट ने कहा कि ‌जितने भी सबूत दिए गए हैं, अगर उन्हें लेकर किसी भी प्रकार संदेह पैदा होता है तो निश्चित रूप से इसका फायदा याची को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि हि‌ट एंड रन केस में निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के कुछ ही देर बाद बांबे हाई कोर्ट ने सलमान खान को जमानत देदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed