{"_id":"ffca14c4-7116-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"demand-for-modi-as-pm-in-dharma-sansad-at-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म संसद में उठी मोदी को पीएम बनाने की मांग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धर्म संसद में उठी मोदी को पीएम बनाने की मांग
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद की कुंभ नगरी में आयोजित धर्म संसद में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग उठी है।
विज्ञापन
दो संतों वासुदेवाचार्य और जगतगुरु रामानुजाचार्य ने धर्म संसद के मंच से कहा कि अगर मोदी पीएम उम्मीदवार बनते हैं तो वे उनके लिए प्रचार करेंगे।
धर्म संसद के मंच से यह भी कहा गया कि अगर मोदी पीएम बनेंगे तभी राम मंदिर बनेगा। स्वामी चिन्मयानंद ने एनडीए के नेताओं से राम मंदिर का समर्थन करने की अपील की है।
विज्ञापन
मोदी के समर्थन में गिरिराज किशोर
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य के मुस्लिम बहुल इलाकों तक में जीत दिलाने के आधार पर देश में हिंदुत्व का सबसे बड़ा प्रतीक बताया है। विहिप के संरक्षक मंडल के सदस्य आचार्य गिरिराज किशोर ने कहा कि मोदी पीएम पद के लिए हर तरह से फिट है। अगर उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाए तो अच्छा है।
विज्ञापन
विहिप के समर्थन में उतरा संघ
इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विश्व हिंदू परिषद की अयोध्या में मंदिर निर्णाण की मांग का समर्थन किया। धर्म संसद में शिरकत करने पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अब राम जन्मभूमि पर सिर्फ राम मंदिर का निर्माण कराने का प्रश्न नहीं है, बल्कि अब यह राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़ा मुद्दा है और उसे स्थापित करना ही होगा। भागवत ने कहा कि धर्म संसद में राम मंदिर पर ही नहीं, बल्कि अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
मोदी के होर्डिंग से पटा महाकुंभ
भाजपा में भावी प्रधानमंत्री पद को लेकर मची गहमागहमी के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 12 फरवरी को महाकुंभ में जा रहे हैं। मोदी के आने की आधिकारिक जानकारी के बाद पूरा महाकुंभ क्षेत्र उनके होर्डिंग से पट गया है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि मोदी आस्था के महाकुंभ में आकर संगम में डुबकी लगाएंगे। वह प्रमुख साधु-संतों के शिविरों में जाकर मुलाकात करेंगे और इसके बाद अहमदाबाद लौट जाएंगे।
राम मंदिर के निर्माण को प्रतिबद्ध
मालूम हो कि बुधवार को कुंभ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने विहिप के मंच से अयोध्या के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पार्टी राम मंदिर के निर्माण को प्रतिबद्ध है। राजनाथ ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो हिंदू मूल्यों में विश्वास करती है। पार्टी अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण को प्रतिबद्ध है। यह लाखों हिंदुओं की दिली इच्छा है और भाजपा निश्चित तौर पर अपना काम करेगी।