फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi victim should have meekly submitted to gang rape says woman scientist

गैंगरेप: महिला वैज्ञानिक ने दिया विवादित बयान

Thu, 27 Dec 2012 09:27 PM IST
खरगोन/एजेंसी
खरगोन/एजेंसी Updated Thu, 27 Dec 2012 09:27 PM IST
विज्ञापन
delhi victim should have meekly submitted to gang rape says woman scientist

दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप का जहां चारों ओर एक सुर में विरोध किया जा रहा है, वहीं मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर एक महिला कृषि वैज्ञानिक ने इस संबंध में अजीबोगरीब बयान देकर नए विवाद को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन


डा. अनीता शुक्ला ने बुधवार को यहां पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित एक सेमिनार में सामूहिक बलात्कार मामले में पीड़ित युवती को ही दोषी ठहरा दिया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुए सेमिनार में डा. शुक्ला ने कहा कि छह लोगों से घिरने के बाद युवती यदि विरोध नहीं जताती तो शायद उसकी आंतें निकालने की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन


स्थानीय कृषि अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ डॉ. शुक्ला ने कहा कि देर रात उस युवती को अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने की क्या आवश्यकता थी। यदि कोई लड़की ऐसा करती है तो इस तरह की घटनाओं को रोकना संभव नहीं है। उन्होंने पुलिस के रवैये का पक्ष लेते हुए कहा कि दरअसल महिलाओं ने उन्हें मिले अधिकारों और सुविधाओं का गलत उपयोग प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आती हैं। मीडिया में मामले के आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने इस सेमिनार का आयोजन अवश्य किया, लेकिन यह अनीता के निजी विचार हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने कहा कि इस तरह के बयानों को वह उचित नहीं मानते हैं, लेकिन फिलहाल महिला वैज्ञानिक के खिलाफ कोई कार्रवाई करने का इरादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed